पत्नी और बच्चों की हत्या के लिए पिता ने थमाई बेटी को पिस्टल, लेकिन लड़की ने उठा लिया ये बड़ा कदम

Published : Apr 21, 2020, 03:51 PM IST
पत्नी और बच्चों की हत्या के लिए पिता ने थमाई बेटी को पिस्टल, लेकिन लड़की ने उठा लिया ये बड़ा कदम

सार

. उत्तर प्रदेश के आगरा में 16 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली। दरअसल, उसके पिता और चाचा ने मां और भाई-बहन की हत्या करने के लिए पिस्टल दी थी। लड़की ने आत्महत्या से पहले चार पेज का एक लेटर भी लिखा है।

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा में 16 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली। दरअसल, उसके पिता और चाचा ने मां और भाई-बहन की हत्या करने के लिए पिस्टल दी थी। लड़की ने आत्महत्या से पहले चार पेज का एक लेटर भी लिखा है। इसमें उसने अपनी मां और भाई बहन के लिए इंसाफ मांगा है।

दरअसल, मामला 16 अप्रैल का है। आगरा के देवरी रोड स्थित शांति नगर में लड़की का शव उसके रूम में फांसी पर लटकता मिला। 

आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो
वहीं, पुलिस को एक वीडियो भी मिला है। इसे लड़क ने आत्महत्या करने से पहले बनाया था। इसमें वह कहती दिख रही है कि वह पुलिस अफसर बनना चाहती है। इसमें उसने अपनी मां और बड़े भाई और बहन के लिए इंसाफ की मांग की है। 

चाचा ने मां की हत्या के लिए दी थी पिस्टल
लड़की कक्षा 10 की छात्रा थी। वह वीडियो में दावा कर रही है कि उसके चाचा ने उसे एक पिस्टल दी थी। चाचा ने उससे अपनी मां और दो भाई बहनों की हत्या करने के लिए कहा था। लेकिन उसने खुद ही मौत को गले लगा लिया। 

लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके पिता, दो चाचा और एक चचेरा भाई उसकी मां, भाई-बहन और उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया।  

'मैं अब थक गई हूं'
लड़की ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, मैं बड़े होकर पुलिस अफसर बन  अपनी मां और भाई बहन को इंसाफ दिलाना चाहती थी। लेकिन अब मैं थक गई हूं। इसलिए अपना जीवन खत्म कर रही हूं। प्रॉपर्टी को लेकर मेरी मां, भाई-बहन और मेरा रोज शोषण होता है। 

पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार
बेटी के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपी भाग गए। इनकी तलाश की जा रही है। लड़की ने अपने नोट में लिखा, मेरी मां से शादी करने से पहले पिता ने अपनी पहली पत्नी और चार बच्चों की हत्या की है। वहीं, लड़की की मां ने हत्या के दिन चार लोगों के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत की थी। देर रात लड़की का शव कमरे में मिला। 

PREV

Recommended Stories

NDA सांसदों को पीएम मोदी की स्पेशल दावत: ट्रैफिक न हो इसलिए बसों से आए, हर टेबल पर खास इंतजाम
11 दिसंबर की 10 सबसे खूबसूरत तस्वीरें, देखें मेस्सी के सुनहरे जूतों से लेकर बर्फीली झीलों तक...