
नई दिल्ली. कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठन 26 फरवरी को ग्लोबल लाइव वेबीनार करेंगे। यह शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें दुनियाभर के किसान नेता शामिल हो रहे हैं। वेबीनार पर तीनों कृषि कानूनों पर चर्चा होगी।
कहां जानकारी दी गई?
किसान वेबानार की जानकारी किसान एकता मोर्चा के ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई। वेबीनार के लिए न्ययॉर्क, मेलबर्न, कैलिफोर्निया और ब्रिटेन का भी समय शेयर किया गया है। इसमें आम लोग भी सवाल जवाब पूछ सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए एक लिंक भी जारी किया गया है।
8 मार्च को एमपी में टिकैत की रैली
8 मार्च को किसान नेता राकेश टिकैत मध्य प्रदेश में रैली करेंगे। इस दौरान वे 3 जिलों श्योरपुर, रीवा और देवास जाएंगे। वहीं अनूपपुर में किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ एक मामले में वारंट जारी हुआ है। मामला 2012 का है। अनूपपुर जिले के जैतारी इलाके में एक पावर प्लांट के खिलाफ हुए प्रदर्शन में टिकैत शामिल थे। इस दौरान हिंसा भड़क गई थी। कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। मामले में टिकैत सहित 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कुछ दिनों बाद टिकैत को जमानत मिल गई थी। 2016 में उन्हें कोर्ट में हाजिर होना था लेकिन वे नहीं हुए।
26 जनवरी का एक और आरोपी गिरफ्तार
देश में गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वही शख्स है, जो लाल किले के प्राचीर पर तलवार चलाते हुए देखा गया था। दिल्ली में रहने वाले 29 साल के इस शख्स का नाम जसप्रीत सिंह है। यह गिरफ्तार आरोपी मनिंदर सिंह की तरह तलवार लहराते हुए देखा गया था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.