किसानों का 26 फरवरी को ग्लोबल लाइव वेबीनार, जुड़ेंगे दुनियाभर के किसान, जानें क्या-क्या होगा पूरा कार्यक्रम?

कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठन 26 फरवरी को ग्लोबल लाइव वेबीनार करेंगे। यह शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें दुनियाभर के किसान नेता शामिल हो रहे हैं। वेबीनार पर तीनों कृषि कानूनों पर चर्चा होगी। 
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 22, 2021 3:37 PM IST / Updated: Feb 22 2021, 09:08 PM IST

नई दिल्ली. कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठन 26 फरवरी को ग्लोबल लाइव वेबीनार करेंगे। यह शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें दुनियाभर के किसान नेता शामिल हो रहे हैं। वेबीनार पर तीनों कृषि कानूनों पर चर्चा होगी। 

कहां जानकारी दी गई?
किसान वेबानार की जानकारी किसान एकता मोर्चा के ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई। वेबीनार के लिए न्ययॉर्क, मेलबर्न, कैलिफोर्निया और ब्रिटेन का भी समय शेयर किया गया है। इसमें आम लोग भी सवाल जवाब पूछ सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए एक लिंक भी जारी किया गया है। 

Latest Videos

8 मार्च को एमपी में टिकैत की रैली
8 मार्च को किसान नेता राकेश टिकैत मध्य प्रदेश में रैली करेंगे। इस दौरान वे 3 जिलों श्योरपुर, रीवा और देवास जाएंगे। वहीं अनूपपुर में किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ एक मामले में वारंट जारी हुआ है। मामला 2012 का है। अनूपपुर जिले के जैतारी इलाके में एक पावर प्लांट के खिलाफ हुए प्रदर्शन में टिकैत शामिल थे। इस दौरान हिंसा भड़क गई थी। कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। मामले में टिकैत सहित 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कुछ दिनों बाद टिकैत को जमानत मिल गई थी। 2016 में उन्हें कोर्ट में हाजिर होना था लेकिन वे नहीं हुए। 

26 जनवरी का एक और आरोपी गिरफ्तार
देश में गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वही शख्स है, जो लाल किले के प्राचीर पर तलवार चलाते हुए देखा गया था। दिल्ली में रहने वाले 29 साल के इस शख्स का नाम जसप्रीत सिंह है। यह गिरफ्तार आरोपी मनिंदर सिंह की तरह तलवार लहराते हुए देखा गया था। 

Share this article
click me!

Latest Videos

'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
तिरुपति मंदिर प्रसादम में कीड़े? घी पर घमासान के बाद अब क्या है नया बवाल । Tirupati Anna Prasadam
Yati Narsingha Nand Saraswati के बयान पर फूटा Asaduddin Owaisi का गुस्सा, Yogi-BJP को भी सुनाया
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल