गोवा के सीएम ने शाह से लॉकडाउन 15 दिन बढ़ाने की सिफारिश की, बोले- कोरोना के केस देखते हुए जरूरी

Published : May 29, 2020, 12:26 PM ISTUpdated : May 29, 2020, 03:35 PM IST
गोवा के सीएम ने शाह से लॉकडाउन 15 दिन बढ़ाने की सिफारिश की, बोले- कोरोना के केस देखते हुए जरूरी

सार

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन 4.0 लगाया गया है। यह 31 मई तक है। लेकिन इसके खत्म होने से पहले ही लॉकडाउन 5.0 की आहट सुनाई देने लगी है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने लॉकडाउन बढ़ाने की सिफारिश की है। उन्होंने इस बारे में गृहमंत्री अमित शाह से भी बात की है। 

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन 4.0 लगाया गया है। यह 31 मई तक है। लेकिन इसके खत्म होने से पहले ही लॉकडाउन 5.0 की आहट सुनाई देने लगी है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने लॉकडाउन बढ़ाने की सिफारिश की है। उन्होंने इस बारे में गृहमंत्री अमित शाह से भी बात की है। 

मुख्यमंत्री सावंत ने कहा, जिस तरह से देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। लॉकडाउन 15 दिन और बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि मैंने इस बारे में गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की है। मुझे ऐसा लगता है कि लॉकडाउन 15 दिन और बढ़ाया जाएगा। 

लॉकडाउन में मिले ये छूटें
प्रमोद सावंत ने कहा, हमने मांग की है कि कुछ छूटें मिलनी चाहिए। हमने मांग की है कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रेस्टोरेंट खुलने चाहिए। कई लोग जिम भी खुलना चाहिए। 
 
लॉकडाउन पर सरकार ने कहा?
इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 1 जून से लॉकडाउन 5 लगाया जाएगा। इसमें कहा गया था कि कोरोना लॉकडाउन 5.0 मुख्य तौर पर 11 शहरों पर फोकस होगा। इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, ठाणे, इंदौर, चेन्नै, अहमदाबाद, जयपुर, सूरत और कोलकाता। देश के ये 11 वे शहर हैं जहां कोरोना के सबसे अधिक मरीज हैं और देश के आर्थिक शहरों में शामिल हैं। इसके अलावा इस लॉकडाउन में मेट्रो और मंदिर खोलने की इजाजत दी जा सकती है। लेकिन सरकार ने इन खबरों का तुरंत ही खंडन कर दिया था। 

भारत में कोरोना की स्थिति
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 7466 मामले सामने आए हैं। वहीं, 175 लोगों की मौत हुई है। भारत में अब कुल केस 165799 तक पहुंच गए हैं। इनमें से 71105 ठीक हो चुके हैं। 89987 का अभी भी इलाज चल रहा है।

कुछ रोचक और कुछ सेलेब्स वाले वीडियो, यहां क्लिक करके पढ़ें...

इंसानों की तरह होंठ हिलाकर बात करते हैं ये चिम्पांजी

लॉकडाउन 5.0 के लिए सरकार ने जारी की गाइडलाइन? क्या है सच

कुछ ऐसा होगा भविष्य का कॉफी शॉप

इस एक्टर ने सरेआम पत्नी को किया था Kiss

बहुत ही खतरनाक हो सकता है इस तरह का मास्क पहनना

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Assembly Election 2026: मार्च में तारीखों का ऐलान संभव, अप्रैल में हो सकती है बंगाल-असम समेत इन 5 राज्यों में वोटिंग
Modi-Macron Meeting: मोदी-मैक्रों की मुंबई में बैठक, 3.25 लाख करोड़ की डील संभव, भारत को मिलेंगे 114 राफेल