कोरोना का असर: चीनी नागरिकों को फ्लाइट में न बैठाने के आदेश, भारत में एंट्री पर रोक

Published : Dec 28, 2020, 01:08 PM IST
कोरोना का असर: चीनी नागरिकों को फ्लाइट में न बैठाने के आदेश, भारत में एंट्री पर रोक

सार

केंद्र ने एयरलाइंस को कहा है कि चीनी नागरिकों को न बैठाए। सरकार ने ऐसा अनौपचारिक तरीके से एयरलाइंस को कहा है। यह आदेश तब आया, जब एक महीने पहले चीन ने भारत से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि अभी तक  भारत और चीन के बीच उड़ानें निलंबित हैं।

नई दिल्ली. केंद्र ने एयरलाइंस को कहा है कि चीनी नागरिकों को न बैठाए। सरकार ने ऐसा अनौपचारिक तरीके से एयरलाइंस को कहा है। यह आदेश तब आया, जब एक महीने पहले चीन ने भारत से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि अभी तक  भारत और चीन के बीच उड़ानें निलंबित हैं।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हुई है। 

कोरोना के नए स्ट्रेन की वजह से सख्ती बढ़ी
ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन आने की वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर सख्ती बढ़ गई है। इसी सिलसिले में यह अगला कदम माना जा रहा है। 

कोरोना का नया स्ट्रेन आने की वजह से यूनाइटेड किंगडम से आने वाली फ्लाइट पर रोक लगा दी गई है। जबकि यूरोप की अन्य फ्लाइट से आने वाले नागरिकों की चेकिंग बढ़ा दी गई है।

PREV

Recommended Stories

बिना डरे बाड़ फांदकर भारत में कुछ यूं घुसते हैं बांग्लादेशी, यकीन ना हो तो देख लो ये वीडियो!
गोवा नाइटक्लब आग: लूथरा ब्रदर्स की थाईलैंड में हिरासत की पहली तस्वीरें