राजकोट: PM मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, मुस्लिम समाज के लोगों ने भी की फूलों की बारिश

Published : Oct 19, 2022, 07:41 PM ISTUpdated : Oct 19, 2022, 08:07 PM IST
राजकोट: PM मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, मुस्लिम समाज के लोगों ने भी की फूलों की बारिश

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राजकोट में रोड शो किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी इस दौरान पीएम पर फूलों की बारिश की। लोगों का उत्साह देख नरेंद्र मोदी काफी खुश थे।   

राजकोट। गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में लगातार जन संपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में वह दो दिन की यात्रा पर गुजरात पहुंचे हैं। बुधवार को उन्होंने राजकोट में रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। 

रोड के दौरान प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। वह एक खुली गाड़ी पर सवार होकर निकले थे। सड़क के दोनों किनारे खड़े हजारों लोगों ने पीएम पर फूलों की बारिश की। रोड शो में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। उन्होंने फूलों की बारिश कर पीएम का स्वागत किया। लोगों का उत्साह देख नरेंद्र मोदी काफी खुश थे। वह भीड़ की ओर देखकर लगातार हाथ हिलाते रहे। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय... और मोदी...मोदी... के नारे भी लगाए। 

 

 

यह भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर PM मोदी ने खड़गे को दी बधाई, 24 साल में पहली बार इस पद तक पहुंचा कोई गैर गांधी नेता

 

 

5860 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास 
पीएम ने राजकोट में करीब 5860 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने ने इंडिया अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव 2022 का भी उद्घाटन किया। इस कॉन्क्लेव में भारत में आवास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत बने 1100 से अधिक घरों का लोकार्पण किया। एक जलापूर्ति परियोजना ब्राह्मणी-2 बांध से नर्मदा नहर पंपिंग स्टेशन तक मोरबी-बल्क पाइपलाइन परियोजना के साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र, फ्लाईओवर ब्रिज और सड़क क्षेत्र से संबंधित अन्य परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया। 

यह भी पढ़ें- गुजरात में PM मोदी: DefExpo22 में कहा-'पहले हम कबूतरों को छोड़ते थे और अब चीते छोड़े जाते हैं'

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 News: ओडिशा में तूफान का कहर, भारत-फ्रांस का बड़ा प्लान, NSE ने चौंकाया, ट्रंप का बड़ा बयान!
Delhi Weather: दिल्ली में मौसम का सबसे ठंडा दिन, जानें क्यों अगले कुछ दिनों में 500 तक जा सकता है AQI