
वडोदरा, गुजरात. कहने को तो अजगर (python) एक सुस्त जीव है। लेकिन इसकी पकड़ बेहद मजबूत होती है। एक बार कोई इसकी गिरफ्त में आ गया, तो फिर उसका बच पाना नामुमकिन है। ऐसा ही कुछ वडोदरा में देखने को मिला। यहां वन विभाग ने (Forest Department) ने 10 फीट लंबे अजगर (python) का रेस्क्यू किया। इसने एक बंदर को निगल लिया था।
बंदर को निगलने के बाद नदी में आराम फरमा रहा था
बंदर को निगलने के बाद यह अजगर नदी किनारे आराम से पड़ा हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम के सदस्य शैलेष रावल ने बताया कि बंदर के निगलने के बाद अजगर हिलने-डुलने की स्थिति में नहीं था। हालांकि वो पूरी तरह ठीक था। यहां से उसका रेस्क्यू करके फॉरेस्ट डिपार्टमेंट लाया गया। इस अजगर के स्वास्थ्य का जांच-पड़ताल के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
राजस्थान में महिला पड़ी अजगर पर भारी
अजगर से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला राजस्थान के उदयपुर से सामने आया है। जिले के डबोक क्षेत्र के मदारड़ा गांव में रविवार को एक 16 फीट लंबा अजगर देखा गया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, लेकिन वो समय पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में लोगों ने ही अजगर का रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ आए। अजगर को एक महिला ने दबोचकर बोरे में कैद किया था। बताते हैं कि महिला रविवार को खेत जा रही थी, तभी उसके पैरों से अजगर लिपट गया। अजगर का वजन करीब 30 किलो रहा होगा। भारी-भरकम अजगर को देखकर भी महिला नहीं डरी। उसने बहादुरी के साथ अजगर को पकड़कर बोरे में बंद कर दिया।
यह वीडियो उदयपुर में फतेहसागर झील का है। यहां भी 2 दिन पहले एक लंबा अजगर दिखाई दिया था।
यह भी पढ़ें
फ्रिज में मिली कुत्ते की लाश, हालत ऐसी की नस्ल पहचानना मुश्किल, ऐसे सामने आई महिला की क्रूरता की कहानी
इस पक्षी ने एक खुशहाल परिवार को कर दिया तबाह, बच्चे पर मौत बनकर टूटा...दर्दनाक है हादसे की कहानी
विमान में सामान से लिपटे सांप को देखकर हुआ हंगामा, वीडियो देख लोगों ने कहा- मौत इंतजार कर रही थी
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.