Brutal Murder : बेडशीट से निकल रहा था खून, खोलकर देखा तो पड़ी थी महिला की लाश, सिर और पैर था गायब

Published : Dec 31, 2019, 01:25 PM ISTUpdated : Dec 31, 2019, 01:32 PM IST
Brutal Murder : बेडशीट से निकल रहा था खून, खोलकर देखा तो पड़ी थी महिला की लाश, सिर और पैर था गायब

सार

मुंबई के विद्याविहार में बिना सिर और पैर के एक लाश मिली है। शव को बेडशीट में लपेटा गया था। स्थानीय लोगों ने शव की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक, आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे आरोपी की पहचान हो सके। 

मुंबई. मुंबई के विद्याविहार में बिना सिर और पैर के एक लाश मिली है। शव को बेडशीट में लपेटा गया था। स्थानीय लोगों ने शव की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक, आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे आरोपी की पहचान हो सके। 

महिला की पहचान करना मुश्किल

पुलिस के मुताबिक महिला को कहीं और मारा गया, इसके बाद उसके शव को विद्यानगर में लाकर फेंक दिया गया। बिना सिर और पैर की लाश को लेकर पुलिस मुश्किल में है। पुलिस के लिए सबसे बड़ा चैलेंज महिला की पहचान करना है। पुलिस गुनशुदा लोगों की लिस्ट भी खंगाल रही है। जोनल डीसीपी अखिलेश सिंह ने कहा, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घाट कोपर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेडशीट से निकल रहा था खून
स्थानीय लोगों ने देखा कि विद्याविहार रोड के किनारे एक बेडशीट दिख रही है और बेडशीट में खून की छींटें दिख रही हैं। यह देख स्थानीय लोगों ने तुरन्त पुलिस को सूचित किया। यह इस महीने शहर में पाया जाने वाला तीसरा अज्ञात शव है। 2 दिसंबर को माहिम दरगाह के पास एक सूटकेस मिला, जिसमें एक शर्ट, एक स्वेटर, पतलून, एक हाथ, एक पैर और एक आदमी के जननांग थे। एक हफ्ते में पुलिस ने शहर के क्राइम ब्रांच ने मृतक की पहचान वेकोला निवासी बेनेट रेबेलो (59) के रूप में की। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास