पंजाब में मची तबाही, आज यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में विकराल रूप दिखाएगा मानसून, दिल्ली में मंडराया खतरा

Published : Sep 05, 2025, 06:53 AM IST
heavy rain alert

सार

Weather Update 5 September 2025: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है।दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर बह रही है, जबकि पंजाब और जम्मू में बाढ़ का कहर अब तक कई जिंदगियां लील चुका है। 

Weather Update 5 September 2025: देशभर में कई जिलों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। पंजाब और जम्मू में बाढ़ और बारिश की वजह से भारी तबाही मची हुई है।इस बीच मौसम विभाग ने कुछ राहत भरी जानकारी दी है। उसके मुताबिक, पंजाब, जम्मू और कई हिस्सों में आज बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। यहां बादल छाए रहने की आशंका है लेकिन तेज बारिश की संभावना बहुत कम है। हालांकि, दिल्ली और बिहार में अभी किसी तरह की राहत नहीं मिलने वाली है। IMD ने दोनों राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में शुक्रवार को भी बारिश जारी रहेगी और अगले तीन दिनों तक इसका सिलसिला चलने की संभावना है।

यमुना नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंचा

लगातार हो रही बारिश से यमुना नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। गुरुवार शाम 7 बजे दिल्ली रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 207.42 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान से 2.09 मीटर ज्यादा है। यमुना के उफान से दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। निगमबोध घाट, बदरपुर, गढ़ी, खादर, पुराना उस्मानपुर गांव, मोनेस्ट्री, यमुना खादर, यमुना बाजार, विश्वकर्मा कॉलोनी और प्रधान गार्डन जैसे इलाकों में पानी भर गया है। यहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने दिल्ली के सभी 13 रेगुलेटर नालों को बंद कर दिया है। साथ ही यमुना किनारे वर्षा जल निकासी नालों के मुहानों पर बालू से भरे बोरे रख दिए गए हैं, ताकि नदी का पानी शहर के अंदर वापस न आए।

यह भी पढ़ें: School Holiday: सितंबर में मिलने वाली है भर-भर के छुट्टियां, बच्चों से बड़ो तक की हो गई मौज, देखें लिस्ट

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

बिहार और उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम के बदलते मिजाज से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने बिहार के उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। समस्तीपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, शिवहर, दरभंगा, वैशाली, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल में बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अब बारिश की रफ्तार धीमी पड़ने की संभावना है। इससे लोगों को बाढ़ और जलभराव से राहत तो मिलेगी, लेकिन उमस भरी गर्मी की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। वहीं, दिल्ली से सटे जिलों गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और बागपत में आज मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड
Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया