Delhi Weather: दिल्ली में भारी बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Published : Jul 13, 2025, 08:17 PM ISTUpdated : Jul 13, 2025, 08:19 PM IST
Delhi Heavy rain

सार

दिल्ली में रविवार शाम भारी बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलजमाव और बिजली कटौती हुई। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है और अगले दो घंटों में और भी भारी बारिश की संभावना जताई है।

Delhi Rain: दिल्ली में रविवार शाम को भारी बारिश हुई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने पहले दिल्ली में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। तेज बारिश के बाद इसे रेड अलर्ट में अपग्रेड कर दिया गया है।

 

 

भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद हो गई। कुछ इलाकों से जल जमाव की खबरें आईं हैं। बारिश से यातायात प्रभावित हुआ है। रविवार की छुट्टी रहने के चलते भारी ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति की रिपोर्ट नहीं है। स्थिति अधिक खराब नहीं हुई है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भारी बारिश देखी गई है।

 

 

 

 

 

 

IMD (India Meteorological Department) ने अपने शाम के बुलेटिन में बताया कि दिल्ली में अगले दो घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हरियाणा के सोनीपत, खरखौदा, झज्जर, फारुखनगर, सोहाना, पलवल और नूंह में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। 30-40km की रफ्तार से हवा चल सकती है। मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है। IMD के अनुसार, हरियाणा के पूर्वी भागों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IndiGo Crisis: इंडिगो CEO को कारण बताओ नोटिस, 24 घंटे में जवाब नहीं तो होगा कड़ा एक्शन
इंडिगो क्राइसिस के बीच बड़ी राहत: सरकार ने तय किए फ्लाइट टिकट रेट्स, जानें नई कीमतें