हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश, कुफरी सबसे ठंडा स्थान दर्ज

Published : Sep 27, 2019, 06:50 PM ISTUpdated : Sep 27, 2019, 07:04 PM IST
हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश, कुफरी सबसे ठंडा स्थान दर्ज

सार

मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया।

शिमला(Shimla). हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और सिरमौर जिले में भारी बारिश हुई, वहीं कुफरी सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह
जानकारी दी। मौसम विभाग शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर चुका है।


शिमला मौसम केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि राजधानी शिमला और अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है। कांगड़ा में सबसे ज्यादा बारिश
हुई। यहां गुरुवार की शाम से लेकर शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे तक 102.4 मिमी बारिश हुई।

कुफरी में 11.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज
मौसम कार्यालय की ओर से मुहैया कराए गए आकंड़ों के अनुसार धर्मशाला में 80.4 मिमी बारिश, नाहन में 71.3 मिमी बारिश, पाओन्टा साहिब में 54.4 मिमी बारिश, सुंदरनगर में
30.4 मिमी, पालमपुर में 28.8 मिमी, ऊना में 26.2 मिमी और बिलासपुर में 24 मिमी बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि कुफरी में 11.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलोंग और किन्नौर के कालपा में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस और 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला