हिमंत बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री पद की कल 12 बजे लेंगे शपथ, आज चुने गए हैं विधायक दल के नेता

Published : May 09, 2021, 01:41 PM ISTUpdated : May 09, 2021, 03:57 PM IST
हिमंत बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री पद की कल 12 बजे लेंगे शपथ, आज चुने गए हैं विधायक दल के नेता

सार

असम में बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला कर दिया है। हिमंत बिस्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में हिमंत बिस्वा सरमा को सर्वसम्मित से विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

गुवाहाटी। असम में बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला कर दिया है। हिमंत बिस्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में हिमंत बिस्वा सरमा को सर्वसम्मित से विधायक दल का नेता चुन लिया गया। निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सरमा के नाम को प्रस्तावित किया। सरमा असम के मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को दिन के 12 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

सोनोवाल ने राज्यपाल से मिलकर सौंपा इस्तीफा

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को विधायक दल की बैठक के पहले राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात की। राज्यपाल से मिलकर उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा।

मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज होकर सरमा ने कांग्रेस छोड़ा था

2014 तक हिमंत बिस्वा सरमा कांग्रेस में थे। 52 विधायकों का समर्थन होने के बाद उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री बनने का दावा किया था लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरमा को जिम्मेदारी नहीं दी। मुख्यमंत्री न बनाए जाने से नाराज हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस छोड़ दी थी।

2016 में सरमा ने बीजेपी का प्रचार किया

कांग्रेस से नाराज होकर हिमंत बिस्वा सरमा ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया। विधानसभा चुनाव 2016 में बीजेपी को बहुमत मिली और 15 साल से सत्ता में रही कांग्रेस बाहर हो गई। हालांकि, असम में बीजेपी की सरकार बनने का श्रेय सरमा को मिला लेकिन उनको मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। बीजेपी ने सरकार में उनको स्वास्थ्य, वित्त, पीडब्ल्यूडी जैसे महत्वपूर्ण विभाग का मंत्री बनाया। 

2021 में भी बीजेपी को बहुमत

बीते विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी असम में दुबारा सत्ता में आई है। बहुमत मिलने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा के पक्ष में लाबिंग तेज हो गई थी। रविवार को असम के विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय आब्जर्बर के रूप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी पहुंचे थे। 

सर्वसम्मति से चुना गया हिमंत बिस्वा को नेता

विधायक दल की बैठक में निवर्तमान सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने अगले मुख्यमंत्री के रूप में हिमंत बिस्वा सरमा के नाम को प्रस्तावित किया। विधायकों ने सर्वसम्मति से उनको नेता चुन लिया। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?