
Maiya Samman Yojana: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शुक्रवार को अपने 46वें स्थापना दिवस के मौके पर हजारीबाग जिला स्कूल मैदान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने न सिर्फ भाजपा पर सीधा हमला बोला बल्कि आगामी चुनावों को लेकर भी जनता से सतर्क रहने की अपील की।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कुछ लोगों पर आदिवासी समुदाय को एजेंट बनाकर गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाज को तोड़ने और भ्रम फैलाने की साजिश की जा रही है जिससे जनता को सतर्क रहने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन को लेकर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि वृद्धावस्था पेंशन वितरण में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हेमंत सोरेन ने राज्य में जनसुनवाई को मजबूत करने के लिए एक नई पहल की घोषणा भी की। उन्होंने कहा, "अब हर गांव में जनता दरबार लगाया जाएगा और आपके द्वार शिविर के माध्यम से लोगों की शिकायतों और समस्याओं का समाधान किया जाएगा।"
यह भी पढ़ें: क्या है चिकन नेक? पूर्वोत्तर भारत के लिए कितना है महत्वपूर्ण यह गलियारा, जानिए पूरी कहानी
मंईयां योजना पर बोलते हुए सीएम ने कहा, “अगर कोई योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे मांगने आए तो उसे भगा देना चाहिए। ये योजनाएं आपकी हैं इसका लाभ आपको बिना किसी रिश्वत के मिलना चाहिए।”उन्होंने साइबर ठगी पर भी लोगों को आगाह किया और कहा, “अगर कोई आपको फोन कर कहे कि आपके पैसे डबल होंगे, तो उसके झांसे में मत आइए। ऐसे लोग धोखेबाज होते हैं।” मुख्यमंत्री की बातों का वहां मौजूद महिलाओं ने जोरदार समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार से जो भी पैसे मिल रहे हैं वह उनका उपयोग वे परिवार चलाने खेती-बाड़ी करने और आर्थिक स्थिति सुधारने में कर रही हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.