फेसबुक ज्यादा पसंद है तो नौकरी छोड़ दें...FB इस्तेमाल की इजाजत मांगने पर हाई कोर्ट ने दिया जवाब

Published : Jul 15, 2020, 08:22 PM ISTUpdated : Jul 15, 2020, 08:23 PM IST
फेसबुक ज्यादा पसंद है तो नौकरी छोड़ दें...FB इस्तेमाल की इजाजत मांगने पर हाई कोर्ट ने दिया जवाब

सार

फेसबुक इस्तेमाल की इजाजत मांगने वाले एक सीनियर आर्मी अफसर को दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा, अगर फेसबुक ज्यादा पसंद है तो नौकरी से इस्तीफा दे दें। अफसर ने कोर्ट में दलील दी थी कि अकाउंट डिलीट करने से अपने सभी दोस्तों के कॉन्टैक्ट खो देंगे।

नई दिल्ली. फेसबुक इस्तेमाल की इजाजत मांगने वाले एक सीनियर आर्मी अफसर को दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा, अगर फेसबुक ज्यादा पसंद है तो नौकरी से इस्तीफा दे दें। अफसर ने कोर्ट में दलील दी थी कि अकाउंट डिलीट करने से अपने सभी दोस्तों के कॉन्टैक्ट खो देंगे।

89 ऐप के बैन के खिलाफ की थी अपील
अफसर ने आर्मी में सोशल मीडिया सहित 89 ऐप के बैन के खिलाफ अपील की थी। अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी। 

लेफ्टिनेंट कर्नल पीके चौधरी ने दायर की थी याचिका
जस्टिस राजीव सहाय और जस्टिस आशा मेनन की बेंच ने बुधवार को लेफ्टिनेंट कर्नल पीके चौधरी की अपील पर सुनवाई की। चौधरी ने याचिका में कहा, अदालत मिलिट्री इंटेलीजेंस के डायरेक्टर जनरल को निर्देश दे कि आर्मी के अधिकारियों जवानों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अकाउंट डिलीट करने का आदेश वापस लिया जाए। 

कोर्ट ने क्या कहा?
कोर्ट ने कहा, आप फैसला कीजिए। पॉलिसी यह है कि आर्मी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बैन है। यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसलिए आपको फेसबुक अकाउंट डिलीट करना होगा।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जैसलमेर के आसमान में ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर की उड़ान: प्रेसिडेंट मुर्मू का रोमांचक अनुभव और 5 हाइलाइट्स
INS Anjadip Commissioned: इंडियन नेवी का ‘डॉल्फिन हंटर’ जो दुश्मन सबमरीन का खत्म करेगा खेल?