
शिमला. हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की दो सीटों में से एक पर भाजपा ने अपना कब्जा कर लिया है और दूसरी सीट भी उसके हिस्से आना लगभग तय है। भाजपा प्रत्याशी विशाल नेहरिया ने 6,673 मतों के अंतर से मिली जीत के साथ धर्मशाला सीट अपने नाम कर ली है। नेहरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी, राकेश कुमार को हराया है। कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर करन तीसरे स्थान पर रहे। वहीं पच्छाद में भाजपा की रीना कश्यप अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गंगू राम मुसाफिर से आगे चल रही हैं।
24 अक्टूबर को नतीजे
धर्मशाला और पच्छाद सीट पर उपचुनाव कराने इसलिए जरूरी हो गए थे क्योंकि मौजूदा विधायक भाजपा के सुरेश कश्यप और किशन कपूर मई में हुए लोकसभा चुनाव में जीत गए थे। बता दें कि 21 अक्टूबर को 18 राज्यों में विधानसभा और लोकसभा उप चुनाव हुए। इनके नतीजे आज यानी 24 अक्टूबर आने लगे हैं।
18 राज्यों में उपचुनाव
यूपी की 11 सीटों सहित पंजाब की चार सीटों, केरल की पांच, सिक्किम की तीन, राजस्थान की दो सीटों और अरूणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, मेघालय और तेलंगाना की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ। यहां हम आपको सभी 18 राज्यों में हुए उप चुनाव और सीटों की जानकारीदे रहे हैं। साथ ही लोकसभा उपचुनाव बिहार के समस्तीपुरा और महाराष्ट्र के सतारा में हुए।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.