Himachal Pradesh Rain: बादल फटने से मंडी में तबाही, 4 की मौत, 16 लापता, रेड अलर्ट

Published : Jul 01, 2025, 02:00 PM IST
Himachal Pradesh heavy rain

सार

Himachal Pradesh Flash Floods: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश और बाढ़ के चलते चार लोगों की मौत हो गई। 16 लोग लापता है। उनकी तलाश की जा रही है। IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है।

Himachal Pradesh Floods: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार तेज बारिश हो रही है। इसके चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। IMD ने भारी बारिश से पैदा रहे खतरे को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में बादल फटने और फ्लैश फ्लड आने की घटनाओं ने कहर ढ़ाया है। यहां चार लोगों के मारे जाने की खबर हैं। वहीं, 16 लापता बताए जा रहे हैं। इनकी तलाश चल रही है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंगलवार को भी भारी से बहुत भारी वर्षा का रेड अलर्ट है। बहुत अधिक पानी बरसने के चलते ब्यास नदी उफान पर है। इससे भीषण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मंडी में बाढ़ के पानी में 9 लोग बह गए। अब तक 99 लोगों को बचाया गया है। दस घर और बारह गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुईं हैं। कम से कम 26 मवेशी मारे गए हैं।

 

 

चंडीगढ़-मनाली हाईवे के मंडी-मनाली खंड पर कई जगह भूस्खलन

चंडीगढ़-मनाली हाईवे के मंडी-मनाली खंड पर कई जगह भूस्खलन की खबरें आई हैं। इससे ट्रैफिक रुका हुआ है। कई क्षेत्रों तक संपर्क टूट गया है। मंगलवार को मंडी में सभी स्कूल-कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया गया है। कांगड़ा, सिरमौर और सोलन जिलों में भी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

 

 

हिमाचल प्रदेश के इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने बताया है कि बादल फटने, अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन के कारण 250 से अधिक सड़कें बंद हुईं हैं। इनमें से कई मंडी और सिरमौर जिलों में हैं। इसके अलावा 614 बिजली ट्रांसफार्मर को नुकसान हुआ है। इससे इलाके में बिजली कट गई है।

उत्तराखंड में भी मानसून का कहर जारी

दूसरी ओर उत्तराखंड भी मानसून का कहर जारी है। IMD ने मंगलवार और बुधवार के लिए उत्तराखंड के कई पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की आशंका है। कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। चमोली में 1 जुलाई को 1 से 12वीं तक की सभी कक्षाएं बंद रहीं। रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भी स्कूल बंद रहे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

इम्फिंज़ी डर्वालुमैब क्या है? कैंसर की वो दवा जिसे भारत में इस्तेमाल की अभी-अभी मिली मंज़ूरी
विदेशी महिला के साथ स्पा में गंदी हरकत, बेंगलुरु में मचा बवाल