कर्नाटक: प्रज्ञा ठाकुर ने हिंदुओं से कहा- घर की चाकू रखें तेज, गरिमा पर हमला हो तो जवाब देने का है हक

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Thakur) ने कर्नाटक के शिवमोग्गा में कहा कि अगर कोई हिंदुओं पर या उनकी गरिमा पर हमला करता है तो हिंदुओं को भी जवाब देने का अधिकार है। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 26, 2022 8:31 AM IST / Updated: Dec 26 2022, 02:03 PM IST

शिवमोग्गा (कर्नाटक)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Thakur) ने कर्नाटक के शिवमोग्गा में कहा कि अगर कोई हिंदुओं पर या उनकी गरिमा पर हमला करता है तो हिंदुओं को भी जवाब देने का अधिकार है। कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ता की हत्या पर उन्होंने यह बयान दिया। 

प्रज्ञा ठाकुर ने हिंदू समाज के लोगों से कहा कि कम से कम वे अपने घरों की चाकुओं को तेज रखें। हर किसी को अपनी रक्षा करने का अधिकार है। उन्होंने कहा, "उनके पास जिहाद की परंपरा है, वे अगर कुछ नहीं करते हैं तो लव जिहाद करते हैं। अगर वे प्यार भी करते हैं तो उसमें जिहाद करते हैं। हम (हिंदू) भी प्यार करते हैं। भगवान से प्यार करते हैं। एक संन्यासी अपने भगवान से प्यार करता है।"

Latest Videos

हिंदू जागरण वैदिके के दक्षिण क्षेत्र के वार्षिक सम्मेलन में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि सन्यासी कहते हैं कि भगवान द्वारा बनाई गई इस दुनिया में सभी पापियों को खत्म किया जाना चाहिए। लव जिहाद में शामिल लोगों को जवाब दिया जाना चाहिए। अपनी लड़कियों की रक्षा करें, उन्हें सही मूल्य सिखाएं।

चाकू की धार तेज रखें
शिवमोग्गा के हर्षा सहित अन्य हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या की ओर इशारा करते हुए प्रज्ञा ठाकुर  ने कहा "अपने घरों में हथियार रखो और कुछ नहीं तो कम से कम सब्जी काटने वाली चाकू की धार तेज कर रखो। पता नहीं कब कैसी स्थिति आ जाए। आत्मरक्षा का अधिकार सबका है। अगर कोई हमारे घर में घुसपैठ करता है और हम पर हमला करता है तो करारा जवाब देना हमारा अधिकार है।"

यह भी पढ़ें- टुकड़े-टुकड़े करने से पहले आफताब ने श्रद्धा से किया था झगड़ा, मिला फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाला Audio सबूत

मिशनरी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाते हैं तो वृद्धाश्रम में जाने के लिए रहें तैयार
प्रज्ञा ने कहा कि जो माता-पिता अपने बच्चों को मिशनरी स्कूलों में पढ़ाते हैं वे वृद्धाश्रम में जाने के लिए तैयार रखें। मिशनरी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे आपके और आपकी संस्कृति के नहीं होंगे। वे वृद्धाश्रम की संस्कृति में बड़े होते हैं और स्वार्थी हो जाते हैं। अपने घर पर पूजा करें, अपने धर्म और शास्त्र के बारे में पढ़ें। अपने बच्चों को इसके बारे में पढ़ाएं, ताकि बच्चे हमारी संस्कृति और मूल्यों के बारे में जान सकें।

यह भी पढ़ें- ICICI बैंक लोन फ्रॉड केस: CBI ने वीडियोकॉन समूह के संस्थापक वेणुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों