COVID 19 के बीच खेली जा रही आनंद-उमंग, हर्ष और उल्लास की होली, PM मोदी और US की उपराष्ट्रपति ने दी बधाई

Published : Mar 29, 2021, 08:57 AM ISTUpdated : Mar 29, 2021, 10:27 AM IST
COVID 19 के बीच खेली जा रही आनंद-उमंग, हर्ष और उल्लास की होली, PM मोदी और US की उपराष्ट्रपति ने दी बधाई

सार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कई राज्यों के अनेक शहरों में लगे लॉकडाउन या सख्ती के बीच होली का पर्व मनाया जा रहा है। कुछ मामलों को छोड़ दें, तो लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए होली मना रहे हैं। सरकार और प्रशासन ने भी गाइड लाइन का पालन कराने पुलिस का कड़ा पहरा बैठाया है। प्रधानमंत्री सहित तमाम लोगों ने होली की बधाई दी है।

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण काल में दूसरी बार होली  सतर्कता के साथ मनाई जा रही है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कई राज्यों के अनेक शहरों में लगे लॉकडाउन या सख्ती के बीच होली का पर्व मनाया जा रहा है। कुछ मामलों को छोड़ दें, तो लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए होली मना रहे हैं। सरकार और प्रशासन ने भी गाइड लाइन का पालन कराने पुलिस का कड़ा पहरा बैठाया है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित तमाम लोगों ने होली की बधाई दी है। (यह तस्वीर मप्र के उज्जैन की है। यहां भगवान शिव और मां पावर्ती बनकर होली खेली गई। दूसरी तस्वीर सुदर्शन पटनायक की बनाई कलाकृति की है। मशहूर कलाकार ने सेंड आर्ट के जरिये होली की शुभकामनाएं दीं।)

जानें यह भी...

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आनंद, उमंग, हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हर किसी के जीवन में नए जोश और नई ऊर्जा का संचार करे।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा-होली पर देशवासियों को शुभकामनाएं। रंगों का त्‍योहार होली, सामाजिक सौहार्द का पर्व है और जीवन में खुशी, उत्‍साह, आशा का संचार करता है। मेरी कामना है कि उमंग और उल्‍लास का यह पर्व हमारी सांस्‍कृतिक विविधता में निहित राष्‍ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे।
  • अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हेरिस ने ट्वीट करके होली की बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि इस दिन अपने मतभेदों को अलग रखकर एक साथ आएं। होली रंगों का त्योहार है। यह रंग अपनों और प्यार करने वालों पर डाला जाता है।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया-समस्त देशवासियों को ‘होली’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। रंग-उमंग, एकता और सद्भावना का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य लाए।
  • यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा-मैं प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देता हूं। उत्साह और उमंग का यह पर्व प्रत्येक प्रदेशवासी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल का कारक बने। मेरी प्रदेशवासियों से अपील है कि हम हर्षोल्लास के इस पर्व को कोरोना संक्रमण का कारण नहीं बनने दें।
  • राहुल गांधी बोले- होली की शुभकामनाएं, कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें, सुरक्षित रहें।
  • बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-देश के सभी लोगों को होली के त्योहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। कोरोना प्रकोप द्वारा देश में फिर से आतंक फैलाने के कारण सरकारी नियम-कायदों का सही से अनुपालन करते हुए ’जान है तो जहान है’ के मंत्र के तहत सादगी से सुरक्षित होली मनाने की अपील।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Silver Price Shock: चांदी 5 हजार सस्ती, जानिए आज का सिल्वर रेट, शहरवार भाव और आगे का खतरनाक संकेत
Social Media AI Trend: ChatGPT का AI कैरिकेचर ट्रेंड क्यों मचा रहा इंटरनेट पर हलचल?