
Holi Holiday 2025: मार्च का महीना खुशी, उमंग और उत्साह का महीना होता है, खासकर जब होली जैसे बड़े त्योहार का आगमन होता है। इस महीने लोग छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार करते हैं ताकि वे त्योहार के जश्न के साथ छुट्टियों का भी आनंद ले सकें। अब ऐसे में झारखंड के कर्मचारियों को खुशखबरी मिली है। झारखंड सरकार ने एनआई एक्ट के तहत होली के अवसर पर शनिवार को भी अवकाश देने की घोषणा की है।
बता दें कि पहले यह अवकाश शुक्रवार को दिया जाना था लेकिन कुछ बैंक प्रतिनिधियों द्वारा आवेदन प्राप्त होने के बाद कार्मिक विभाग ने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाया। सरकार की सहमति के बाद इस पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। ज्ञात हो कि झारखंड में गुरुवार को होलिका दहन के लिए छुट्टी और शुक्रवार को होली का अवकाश निर्धारित था।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ के व्यक्ति की चमकी किस्मत! 10 रुपए में खरीदी थी 30 RIL के शेयर, अब कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य में गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। इसके बाद सरकारी दफ्तर सोमवार को ही खुलेेंगे। वहीं अधिकतर प्राइवेट स्कूलों में भी 13 से 15 मार्च तक होली की छुट्टी दी गई है। 16 मार्च को रविवार होने के कारण, इस प्रकार होली की छुट्टी लगातार 4 दिन तक रहेगी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.