
Government Holidays 2026: साल 2025 अब अपने आखिरी स्टेज में है। जैसे-जैसे नया साल नजदीक आ रहा है, सरकारी कर्मचारियों की नजर एक ही चीज पर रहती है, अगले साल कितनी छुट्टियां मिलेंगी? कौन-सी छुट्टी पक्की हैं? कौन-सी ऑप्शनल और किन त्योहारों की तारीख आगे-पीछे हो सकती है? केंद्र सरकार ने 2026 का पूरा हॉलीडे कैलेंडर जारी कर दिया है। यहां जानिए 2026 में कब-कब आपका ऑफिस बंद रहेगा...
ये छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी रहती हैं और हर केंद्रीय सरकारी ऑफिस में फॉलो की जाती हैं। मतलब इन दिनों पूरा दफ्तर बंद रहेगा। ये वो डेट्स हैं, जिन पर बदलाव की संभावना बहुत कम होती है। इनमें शामिल हैं...
गणतंत्र दिवस
स्वतंत्रता दिवस
गांधी जयंती
बुद्ध पूर्णिमा
दशहरा
दिवाली
गुरु नानक जयंती
क्रिसमस
गुड फ्राइडे
ईद-उल-फितर
ईद-उल-अजहा
महावीर जयंती
मुहर्रम
ईद-ए-मिलाद
इन दिनों ऑफिस खुला रहता है, लेकिन कर्मचारी चाहें तो छुट्टी ले सकते हैं, इसलिए इन्हें ऑप्शनल हॉलीडेज कहा जाता है। दिल्ली में इनकी लिस्ट DOPT बनाता है, जबकि बाकी राज्यों में लोकल कमेटी इस पर फैसला लेती है। इस लिस्ट का फायदा यह है कि कर्मचारी अपनी संस्कृति और अपने रीजन के त्योहार आराम से मना सकते हैं। इनमें शामिल हैं..
होली
जन्माष्टमी
राम नवमी
महा शिवरात्रि
गणेश चतुर्थी
मकर संक्रांति
रथ यात्रा
ओणम
पोंगल
बसंत पंचमी
वैसाखी, उगाड़ी, गुड़ी पड़वा
करवा चौथ
छठ पूजा
अन्य रीजनल त्योहार
इन छुट्टियों में से कर्मचारी साल में सिर्फ 2 चुन सकता है। ये लिस्ट बड़ी होती है, ताकि हर धर्म और परंपरा के लोग अपनी पसंद की छुट्टियां चुन सकें। इनमें..
1 जनवरी- नए साल का दिन
13 जनवरी- हजरत अली जन्मदिन
14 जनवरी- मकर संक्रांति
15 जनवरी- बिहू-पोंगल
16 जनवरी- बसंत पंचमी
12 फरवरी- गुरु रविदास जयंती
26 फरवरी- स्वामी दयानंद जयंती और महाशिवरात्रि
3 मार्च- होलिका दहन
19 मार्च- गुड़ी पड़वा-उगाड़ी
31 मार्च- राम नवमी
5 अप्रैल- ईस्टर
15 अप्रैल- तमिल नया साल, बंगाली नया साल
8 मई- रवींद्रनाथ टैगोर जयंती
16 जुलाई- रथ यात्रा
15 अगस्त- नवरोज
6 अगस्त- ओणम
26 अगस्त- राखी
14 सितंबर- गणेश चतुर्थी
18-20 अक्टूबर- दशहरा के तीन दिन (सप्तमी, अष्टमी, नवमी)
22 अक्टूबर- वाल्मीकि जयंती
30 अक्टूबर- करवा चौथ
17-18 नवंबर- नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भाई दूज
19 नवंबर- छठ पूजा
24 नवंबर- गुरु तेग बहादुर शहादत दिवस
23-24 दिसंबर- हजरत अली जन्मदिन, क्रिसमस ईव
ईद, मुहर्रम जैसे त्योहार चांद दिखने पर तय होते हैं, इसलिए उनकी तारीख पहले से फिक्स नहीं होती हैं। दिल्ली के ऑफिसों के लिए सरकार बाद में अपडेट नोटिस जारी करती है। बाकी राज्य अपनी स्टेट गवर्नमेंट के हिसाब से छुट्टियों की तारीख एडजस्ट करते हैं। 2026 में दिवाली रविवार को पड़ रही है। कुछ राज्यों में लोग नरक चतुर्दशी के दिन दिवाली मानते हैं। अगर कोई राज्य उस दिन छुट्टी घोषित करता है, तो सेंट्रल गवर्नमेंट ऑफिस भी उसी डेट को फॉलो कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दिसंबर में कितनी छुट्टियां हैं? जानें कब बैंक खुला रहेगा और कब बंद
इसे भी पढ़ें- 1 दिसंबर से बदल जाएगा घर का खर्च, देखें क्या होगा सस्ता और क्या महंगा?