
नई दिल्ली। यमन के हूथी विरोधियों ने जहाज रवाबी पर सवार सात भारतीय नागरिकों को हिरासत में ले लिया था। 2 जनवरी 2022 से ये नाविक यमन में हूथी विरोधियों की कैद में थे। भारत सरकार की लगातार कोशिश के चलते इन नाविकों को मुक्त कर दिया गया है। रविवार को वे मस्कट पहुंचे। जल्द ही उनके भारत वापस आने की उम्मीद है।
भारत सरकार ने हूथी विरोधियों के इस फैसले पर खुशी व्यक्त की है। भारत सरकार पिछले महीनों में भारतीय चालक दल के सदस्यों की रिहाई के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। भारत सरकार इस दौरान नाविकों की सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न दलों के संपर्क में थी।
इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारतीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाया गया था। भारत सरकार ने कहा है कि वह भारतीय नाविकों को मुक्त करने के लिए सभी संबंधित पक्षों को धन्यवाद देना चाहती है। सरकार ने विशेष रूप से ओमान सरकार को धन्यवाद दिया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.