Eknath Shinde: 11 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं एकनाथ शिंदे, जानें फर्श से अर्श तक पहुंचने का सफर

Published : Jun 30, 2022, 06:18 PM ISTUpdated : Jun 30, 2022, 07:14 PM IST
Eknath Shinde: 11 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं एकनाथ शिंदे, जानें फर्श से अर्श तक पहुंचने का सफर

सार

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नाम के साथ अब मुख्यमंत्री (Chief Minister) लगेगा। उन्होंने 40 साल के राजनैतिक सफर में संपत्ति भी खूब अर्जित की है। जानें पूरा ब्यौरा।  

मुंबई. महाराष्ट्र के नये मुखिया एकनाथ शिंदे की संपत्ति करोड़ों में है। वे खुद लगातार 4 बार विधायक बन चुके हैं जबकि उनके बेटे भी शिवसेना के टिकट पर कल्याण लोकसभा सीट से सांसद हैं। कभी परिवार पालने के संघर्ष करने वाले एकनाथ शिंदे की वर्तमान में करोड़ों की संपत्ति के मालि का हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना से बगावत करने से पहले एकनाथ शिंदे को बहुतायत लोग नहीं जानते थे लेकिन अब वे भारतीय राजनीति के नामचीन चेहरे बन चुके हैं। आइए जानते हैं कितनी एकनाथ शिंदे की संपत्ति...

11 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
एकनाथ शिंदे ने पिछले चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक शिंदे के पास कुल 11 करोड़ 56 लाख 12 हजार 466 रुपये हैं। साथ उनके उपर करीब 3 करोड़ 74 लाख रुपये की देनदारी भी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में दी गई जानकारी के अनुसार एकनाथ शिंदे के पास 2 लाख 81 हजार रुपये नगद है। करीब 32 लाख 64 हजार रुपये बैंक में जमा हैं। एकनाथ शिंदे के पास दो इनोवा कारें और 1 स्कार्पियो है। उनके परिवार के 25 लाख 87 हजार की कीमत वाले आभूषण हैं। हालांकि उनकी पूरी संपत्ति में 9 करोड़ रुपये का घर व फ्लैट भी शामिल है।

कैसा बीता एकनाथ शिंदे का प्रारंभिक जीवन
एकनाथ शिंदे का जन्म भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में 9 फरवरी 1964 को हुआ था। इनके पिता का नाम संभाजी नवलू शिंदे और माता का नाम गंगू बाई शिंदे है। एकनाथ शिंदे की पत्नी लता एकनाथ शिंदे हैं, जो अपना कारोबार चलाती हैं। एकनाथ शिंदे के एक बेटे व बेटी की दुर्घटना में मौत हो चुकी है। उनके एकमात्र बेटे श्रीकांत शिंदे सांसद हैं। एकनाथ शिंदे का जीवन बहुत संघर्षों से भरा रहा है। शिंदे का परिवार बहुत गरीब था। उस समय एकनाथ शिंदे अपने परिवार के भरण पोषण के लिए मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाते थे। 

एकनाथ शिंदे की संपत्ति का विवरण
1. एकनाथ शिंदे का बैंक में जमा धन 281000 रुपये
2. एकनाथ शिंदे के पास नगद राशि 3264760 रुपये
3. बांड, डिबेंचर और शेयर 30591 रुपये 
4. बीमा पालिसियां  5008930 रुपये
5. एकनाथ शिंदे पर कुल लोन 5008930 रुपये
6. मोटर वाहन 189247 रुपये
7. एकनाथ शिंदे के पास 4655490 रुपये के आभूषण
9. एकनाथ शिंदे के पास कृषि भूमि 2800000 रुपये मूल्य
10.शिंदे के पास वाणिज्यिक भवन 3000000 रुपये मूल्य

यह भी पढ़ें

Eknath Shinde: कभी आटो दौड़ाने वाले एकनाथ शिंदे अब चलाएंगे महाराष्ट्र की सरकार
 

PREV

Recommended Stories

पतली एग्जिट, ताड़ के पत्तों का ढांचा, बड़ी DJ नाइट और फिर चीखों से गूंज उठा गोवा आइलैंड क्लब
गोवा नाइटक्लब फायर ट्रेजेडी: 25 मौतें, CM ने बैठाई मजिस्ट्रेटी जांच-खुलेंगे कई चाैंकाने वाले राज