
नई दिल्ली। वीजा की अवधी समाप्त होने के बाद भी भारत में रहने पर पुलिस ने शनिवार को तीन नाईजीरियाई नागरिकों को हिरासत में लिया था। इस घटना से आक्रोशित 100 से अधिक अफ्रीकी मूल के लोगों ने दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में पुलिस दल को घेर लिया।
अफ्रीकी मूल के लोग पुलिस के जवानों के भिड़ गए और नाइजीरियाई नागरिकों को मुक्त करा लिया। तीनों नाइजीरियाई नागरिकों को एंटी ड्रग्स फोर्स ने वीजा समाप्त होने के बाद भी भारत में रहने के चलते हिरासत में लिया था। बंदियों को थाने ले जाया जा रहा था इसी दौरान पुलिस टीम को घेर लिया गया था।
अफ्रीकी मूल के लोगों ने पुलिस टीम को घेरा
नारकोटिक्स सेल की टीम दोपहर 2:30 बजे नेब सराय के राजू पार्क में विदेशी नागरिकों के निर्वासन की कार्यवाही के लिए गई थी। इस बीच अफ्रीकी मूल के 100 से अधिक लोगों की भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया था। इस दौरान तीन में से दो नाइजीरियाई नागरिक भाग गए। पुलिस उनमें से एक 22 साल के फिलिप को फिर से पकड़ने में सफल रही।
इसके बाद नेब सराय पुलिस स्टेशन और नारकोटिक्स स्क्वाड की एक संयुक्त टीम शाम 6:30 बजे फिर से राजू पार्क गई और एक महिला सहित चार नाइजीरियाई लोगों को हिरासत में लिया। इसके विरोध में 150-200 अफ्रीकी मूल के लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया। भीड़ ने बंदियों को भागने में मदद करने की कोशिश की। पहले हुई घटना से पुलिस के जवान सतर्क थे। वे पकड़े गए चारों नाइजीरियाई लोगों को नेब सराय पुलिस थाना ले आए। उनके निर्वासन की कार्यवाही चल रही है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.