Watch Video: एक्शन मूवी जैसा नजारा, हैदराबाद की सड़कों पर दिखा हैरान कर देने वाला व्यू, लॉरी के नीचे दूर तक घसीटते चली गई बाइक और फिर...

Published : Apr 17, 2024, 11:04 PM IST
Hyderabad Lorry video

सार

हैदराबाद से हैरान कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लॉरी चालक कथित तौर पर एक कार को टक्कर मारने के बाद बिना रुके गाड़ी चला रहा है।

हैदराबाद लॉरी वीडियो। हैदराबाद से हैरान कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लॉरी चालक कथित तौर पर एक कार को टक्कर मारने के बाद बिना रुके गाड़ी चला रहा है। इस दौरान एक बाइक चालक लॉरी ड्राइवर को रोकने की कोशिश करता है। हालांकि, लॉरी ड्राइवर बिना रुके हुए बाइक को टक्कर मार देता है और आदमी लॉरी के फुटबोर्ड पर चढ़ जाता है, लेकिन ड्राइवर बिना रुके भागता रहता है। इस दौरान बाइक चक्के के नीचे घसीटते हुए दूर तक बाइक सवार समेत जा रही होती है। इस दौरान बाइक से चिंगारी निकलती है और दो टुकड़े हो जाते हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना 14 अप्रैल को शहर के चंद्रायणगुट्टा से वनस्थलीपुरम की ओर जा रही लॉरी की है। लॉरी ने पहले एक कार को टक्कर मारी, कार को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई घायल हुआ।स्थानीय लोगों ने लॉरी का पीछा करना शुरू कर दिया, जिससे चालक डर के मारे तेजी से भागने लगा।उसने गाड़ी चलाना जारी रखा।  
 

 

रास्ते में ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक टायरों में फंसकर घिसटती चली गई। बाइक पर सवार व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।बाद में ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिस  के सामने सरेंडर कर दिया।पुलिस ने कहा कि बाइक सवार की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया और लॉरी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Petrol Price Today: हैदराबाद में पेट्रोल ₹110 पार, UP के इन शहरों में ₹100 से कम! जानें आज का रेट
PM Modi in Sweden: यूरोप के टॉप CEOs से पीएम मोदी ने ले लिया ये बड़ा कमिटमेंट, चीन को लगेगी मिर्ची!