
नई दिल्ली। दुनियाभर की एयरलाइंस अपने विमानों में यात्रियों को अपने देश का म्यूजिक सुनाती हैं, लेकिन भारतीय विमानों में भारतीय संगीत नहीं बजता। इसके लिए इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशंस (ICCR) ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से बात की है। काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशंस ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य संधिया को इस संबंध में ज्ञापन देकर मांग की है कि भारतीय संगीत को बढ़ावा देने के लिए हर भारतीय विमान में भारतीय संगीत बजाने को अनिवार्य किया जाए। आईसीसीआर के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि भारत और अन्य हवाई अड्डों से संचालित होने वाले विमानों में भारतीय शास्त्रीय या लाइट वोकल बजाना अनिवार्य किया जाना चाहिए। ICCR भारत के पारंपरिक संगीत से जुड़े संगीतकारों, गायकों और कलाकारों की बिरादरी है।
सिंधिया बोले- मैं भी संगीत के शहर से
ICCR ने इस संबंध में बात करने के लिए उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने कार्यक्रम में बुलाया और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उसने कहा कि अगर इंडियन एयरलाइंस में ऐसा होता है, तो भारतीय संगीत को बहुत ताकत मिलेगी। इस मुलाकात में सिंधिया ने कहा - मैं संगीत के शहर ग्वालियर से आता हूं, जो तानसेन का शहर रहा है। यह संगीत का एक पुराना घर भी रहा है, भारतीय प्राचीन संगीत का कई वर्षों का इतिहास है और लोगों में प्राचीन संगीत में भी बहुत उत्सुकता है। सिंधिया ने इस पर विचार करने पर आईसीसीआर के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने खुशी जताई।
हर एयरलाइन में उनके देश का संगीत
सहस्त्रबुद्धे ने कहा - दुनिया भर में अधिकांश एयरलाइंस अपने देश का सवोत्कृष्ट संगीत विमानों में बजाती हैं। उदाहरण के लिए अमेरिकी एयरलाइन में जैज या ऑस्ट्रियाई एयरलाइन में मोजार्ट और एक मिडिल ईस्ट एयरलाइन में अरब म्यूजिक सुनने को मिलेगा। लेकिन विडंबना है कि भारत में अधिकांश निजी और सरकारी एयरलाइसंस घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही फ्लाइट में शायद ही कभी भारतीय संगीत बजाती हों। उन्होंने कहा कि हमारी संगीत, हमारी समृद्ध विरासत और संस्कृति को दर्शाता है। इस पर हर भारतीय गर्व कर सकता है। यह उन कई चीजों में से एक है जिन पर हर भारतीय के पास वास्तव में गर्व करने का एक कारण है विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा।
यह भी पढ़ें
कोलकाता निकाय में बंपर जीत के बाद, इन नगर निगमों में 22 जनवरी को वोटिंग का ऐलान, जानिए कहां कब होगा मतदान
ठग से मिले महंगे गिफ्ट्स का फायदा नहीं उठा पाएंगी Jacqueline Fernandez और Nora Fatehi, ईडी जल्द करेगा जब्त
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.