कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से बढ़ रहे साइलेंट हार्ट अटैक, IIT इंदौर की चेतावनी

Published : May 28, 2025, 11:09 AM IST
Covid-19 in india

सार

Covid -19 In India: IIT इंदौर और ICMR के शोध में खुलासा हुआ है कि कोरोना का डेल्टा वेरिएंट साइलेंट हार्ट अटैक और थायराइड जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। 

Covid -19 In India: IIT इंदौर और ICMR के संयुक्त शोध में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट साइलेंट हार्ट अटैक और थायराइड जैसी गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है। यह शोध प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल जर्नल ऑफ प्रोटिओम रिसर्च में प्रकाशित हुआ है।

IIT इंदौर ने जारी की रिपोर्ट

इस शोध में बताया गया है कि कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट्स ने शरीर के अंदर कैसे नुकसान पहुंचाया। इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि कोविड-19 से जुड़ी जटिल बीमारियों का बेहतर इलाज और पहचान कैसे की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: बारिश से पहले क्यों मंडराने लगा खतरा? 40 जिलों में तेज तूफान का अलर्ट

साइलेंट हार्ट अटैक और थायराइड जैसी समस्याएं होने की आशंका

IIT इंदौर और ICMR के साझा शोध में यह सामने आया है कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने शरीर के रासायनिक संतुलन को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। इससे साइलेंट हार्ट अटैक और थायराइड जैसी समस्याएं होने की आशंका जताई गई है।

शोधकर्ताओं ने कोविड की पहली और दूसरी लहर के 3,134 मरीजों के डाटा का अध्ययन किया। उन्होंने ब्लड रिपोर्ट, यूरिया, क्रिएटिन जैसे कई जरूरी मेडिकल पैमानों की जांच की। इसके साथ ही फेफड़े और आंतों की कोशिकाओं पर वायरस के असर को भी समझा गया।

हार्मोन और शरीर के केमिकल सिस्टम को सबसे ज्यादा प्रभावित

इस अध्ययन से पता चला कि डेल्टा वैरिएंट ने हार्मोन और शरीर के केमिकल सिस्टम को सबसे ज्यादा प्रभावित किया, जिससे गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। यह शोध आगे इलाज और निदान में मददगार साबित हो सकता है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह