
मंगलुरु। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के मंदिरों ने ऑनलाइन लेन-देन की दुनिया में कदम रखा है। भक्तों को ऑनलाइन प्रसाद या ई-सेवा करने की अनुमति दी गई है। कर्नाटक में कई मंदिरों का स्वामित्व और प्रबंधन राज्य सरकार के बंदोबस्ती विभाग द्वारा किया जाता है। बंदोबस्ती विभाग ने भक्तों के लिए ऑनलाइन प्रार्थना और प्रसाद पाने संबंधी ऑनलाइन सेवाएं शुरू की हैं।
ऑनलाइन सर्विस से भक्त मंदिरों में गए बिना अपनी पसंद के मंदिर या देवता की सेवा कर सकते हैं। भक्त मंदिरों में कतारों में लगने के बदले ई-सेवा का आसान तरीका चुन सकते हैं। ई-सेवा प्रसाद के माध्यम से उनके घर तक मंदिरों का प्रसाद पहुंचाया जा रहा है। आधुनिक समय के भक्त दूर से ही अपनी पसंद के देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए प्रार्थना करने और ई-सेवा करने का विकल्प चुन सकता है।
ई-सेवा और ई-कनिक्के (दान) राज्य में बंदोबस्ती विभाग के सभी ए 'श्रेणी के मंदिरों में उपलब्ध हैं। खासकर दक्षिण कन्नड़ जिले में जो कई प्रसिद्ध मंदिरों के लिए जाना जाता है। हाल ही में नवरात्रि समारोह के दौरान मंगलादेवी मंदिर में ई-हुंडी सुविधा शुरू की गई थी। मंगलुरु दशहरा के भाग के रूप में समारोह के दौरान बड़ी संख्या में लोग दक्षिण कन्नड़ के मंदिरों में उमड़ते हैं।
यह भी पढ़ें- हैदराबाद ने जीता 'वर्ल्ड ग्रीन सिटी' अवार्ड, देश के एकमात्र शहर को मिला यह सम्मान
ई-हुंडियों के माध्यम से मिल रहा दान
बंदोबस्ती विभाग अपने शासित अन्य मंदिरों में भी ई-हुंडी सुविधा लागू करने की तैयारी में है। सूत्रों ने कहा कि जिले में उनके द्वारा संचालित पांच मंदिरों में यह सुविधा पहले ही शुरू की जा चुकी है और प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही है। जिले के कुक्के सुब्रह्मण्य मंदिर में दो महीने पहले ई-हुंडी सुविधा शुरू की गई थी। विभिन्न मौसमों के दौरान मंदिर में भीड़ के आधार पर, मंदिर को ई-हुंडियों के माध्यम से एक दिन में लगभग 6,000 से 25,000 रुपए मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- Global Hunger Index में 6 अंक फिसला भारत, 2021 के मुकाबले 107 नंबर पर पहुंचा
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.