हैदराबाद में फिर हुई हैवानियत, दरिंदे ने 14 साल की मासूम से किया रेप

Published : Dec 15, 2019, 09:16 AM IST
हैदराबाद में फिर हुई हैवानियत, दरिंदे ने 14 साल की मासूम से किया रेप

सार

हैदराबाद में एक व्यक्ति ने 14 साल की नाबालिग के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया है। आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है।

हैदराबाद. तेलंगाना प्रांत के हैदराबाद में बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हैवान आए दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। इसी क्रम में एक और घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक हैदराबाद में एक व्यक्ति ने 14 साल की नाबालिग के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया है। आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

ऑटो ड्राइवर ने किया रेप 

शनिवार को रेप का एक और मामला सामने आया था। जिसमें ऑटो ड्राइवर ने एक लड़की को मदद के बहाने अपना शिकार बनाया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। घटना के बाद आरोपी और उसका भाई दोनों फरार चल रहे हैं। 

वेटनरी डॉक्टर से हुई थी दरिंदगी 

इससे पहले हैदराबाद 27 नवंबर को वेटनरी डॉक्टर दिशा के साथ गैंगरेप और फिर उसकी जिंदा जलाकर हत्या करने का मामला सामने आया था। इस घटना को लेकर देशभर में आक्रोश देखने को मिला था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर हो गए। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

London Rented House Fire: लंदन में 2 भारतीय छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर
मेनका गुरुस्वामी से लेकर बाबुल सुप्रियो तक, कौन हैं TMC के राज्यसभा कैंडिडेट, जिन पर ममता ने जताया भरोसा?