UN में इमरान खान का बेतुका स्पीच, पूरे भाषण में मोदी-RSS और कश्मीर पर रोता रहा पाकिस्तान

Published : Sep 25, 2020, 11:00 PM ISTUpdated : Sep 26, 2020, 09:40 AM IST
UN में इमरान खान का बेतुका स्पीच, पूरे भाषण में मोदी-RSS और कश्मीर पर रोता रहा पाकिस्तान

सार

संयुक्त राष्ट्र महासभा की 75वीं वर्षगांठ के दौरान भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आए। कश्मीर मुद्दे पर हर बार मुंह की खाने के बाद भी इमरान खान में कोई सुधार नहीं आया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर संबोधन में कीमती समय भारत की बुराई करने में खत्म कर दिया।

नई दिल्ली. संयुक्त राष्ट्र महासभा की 75वीं वर्षगांठ के दौरान भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आए। कश्मीर मुद्दे पर हर बार मुंह की खाने के बाद भी इमरान में कोई सुधार नहीं आया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर संबोधन में कीमती समय भारत की बुराई करने में खत्म कर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारत की सेना पर कई बेतुके आरोप लगाए। यूएन के असेंबली हॉल में मौजूद भारतीय अफस मिजितो विनितो उठकर बाहर चले गए।

इमरान खान ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस गांधी और नेहरू के सेक्युलर मूल्यों को पीछे छोड़ भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की कोशिश में लगा है। 2002 के गुजरात दंगों का जिक्र करते हुए कहा भारत में मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहा है।

कश्मीर से 370 हटने का भी किया जिक्र


इमरान ने अपने भाषण के दौरान कश्मीर का राग भी अलापा। कहा- भारत ने कश्मीर पर अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है। वहां के लोगों के मानवाधिकार का हनन कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र को अपने रिज्योलूशन के तहत इसका हल निकालना चाहिए। अनुच्छेद 370 के खात्मे का जिक्र करते हुए कहा- इससे कश्मीरी लोगों के अधिकारों को खत्म किया गया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सेना ने जैश आतंकी किया ढेर, अब भी कई आतंकियों के छुपे होने का इनपुट
LRAShM क्या है? 15 मिनट में 1,500Km! जिसे रडार भी नहीं पकड़ पाएंगे-DRDO की नई मिसाइल कितनी खतरनाक?