
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह (Independence Day 2024) के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि 13 अगस्त को होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान किन सड़कों को बंद रखा जाएगा। लोग इनकी जगह किन सड़कों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
13 अगस्त को सुबह 4 बजे से 11 बजे तक बंद रहेंगी ये सड़कें
दिल्ली की इन सड़कों पर जाने से बचें
उत्तरी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली आने जाने के लिए करें ये सड़कें इस्तेमाल
उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के बीच आने जाने वाले यात्रियों को अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, एसपीएम मार्ग, 11 मूर्ति, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड और रानी झांसी रोड का इस्तेमाल करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- 'जलग्राम में आपका स्वागत है' सोशल मीडिया ने गुरुग्राम का नाम किया चेंज
पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर में वाहनों का आवागमन एनएच-24, निजामुद्दीन खट्टा, बारापुला रोड के वैकल्पिक मार्गों - रिंग रोड पर एम्स फ्लाईओवर के नीचे, निजामुद्दीन खट्टा, रिंग रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, पृथ्वीराज रोड और सफदरजंग रोड आदि पर बंद रहेगा।
यह भी पढ़ें- 19 अगस्त रक्षाबंधन को इन राशियों को मिलेगा धन और घर खरीदने का योग!
शांति वन की ओर जाने वाला पुराना लोहे का पुल और गीता कॉलोनी पुल भी बंद रहेगा। डीएनडी, एनएच-24 (एनएच-9), युधिष्ठिर सेतु, सिग्नेचर ब्रिज और वजीराबाद ब्रिज रिंग रोड तक पहुंचने के लिए खुले रहेंगे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.