
नई दिल्ली. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 7वीं बार तिरंगा फहराया। इसी के साथ वे प्रधानमंत्री रहते सबसे ज्यादा बार ध्वजारोहण करने वाले प्रधानमंत्रियों में चौथे नंबर पर आ गए। अभी तक प्रधानमंत्री मोदी ने 7 बार झंडा फहराया है। उन्होंने इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पीछे छोड़ दिया।
प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सबसे ज्यादा 17 बार लाल किले से झंडा फहराया। दूसरे नंबर पर इंदिरा गांधी हैं, जिन्हें 16 बार यह मौका मिला। मनमोहन सिंह 10 मौकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों की बात करें तो मोदी ने इस बार अटल बिहारी वाजपेयी को पीछे छोड़ दिया। अटलजी ने 6 बार स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया।
गुलजारीलाल नंदा और चंद्रशेखर को नहीं मिला मौका: गुलजारीलाल नंदा और चंद्रशेखर को लाल किले से झंडा फहराने का मौका नहीं मिला। नंदा दो बार 13-13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने। पहली बार 27 मई से 9 जून 1964 और दूसरी बार 11 जनवरी से 24 जनवरी 1966 तक वे कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे। वहीं, चंद्रशेखर 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक प्रधानमंत्री रहे।
| नाम | कार्यकाल | कितनी बार फहराया तिरंगा | |
| 1. | जवाहरलाल नेहरू | अगस्त 1947-मई 1964 | 17 बार: 1947-1963 |
| 2. | इंदिरा गांधी | जनवरी 1966-मार्च 1977 और जनवरी 1980-अक्टूबर 1984 | 16 बार: 1966-1976 |
| 3. | मनमोहन सिंह | मई 2004-मई 2014 | 10 बार: 2004-2013 |
| 4. | अटल बिहारी वाजपेयी | मई 1996 से जून 1996 और मार्च 1998-मई 2004 | 6 बार: 1998-2003 |
| 5. | मोदी | मई 2014-अभी तक | 7 बार: 2014-2020 |
| 6. | राजीव गांधी | अक्टूबर 1984-दिसंबर 1989 | 5 बार: 1985-1989 |
| 7. | पीवी नरसिम्हाराव | जून 1991-मई 1996 | 5 बार:1991-1995 |
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.