
INDIA bloc rally: विपक्षी दलों के मोर्चा INDIA bloc की रैली रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई। देश की राजधानी से विपक्षी एकता का संदेश पूरे देश में देते हुए नेताओं ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। रैली को देश की विपक्षी पार्टियों के प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं ने देश के लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया और बीजेपी पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। इस रैली में विपक्ष ने चुनाव आयोग से पांच डिमांड किए ताकि लोकसभा चुनाव निष्पक्ष कराया जा सके। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इन पांचों मांगों को पढ़ा और सभी ने सर्वसम्मति से इस पर हामी भरी।
जानते हैं क्या है विपक्ष का चुनाव आयोग से 5 डिमांड?
प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनाव आयोग से पांच मांगों को सूचीबद्ध कर उसे पढ़ा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग उनकी पांचों मांगों पर ध्यान देगा तो ही चुनाव से पहले समान अवसर की परिकल्पना लागू हो सकेगी। कांग्रेस के खातों पर रोक और इनकम टैक्स नोटिस का उल्लेख किए बगैर प्रियंका गांधी ने कहा कि विपक्षी दलों के फंड्स को जबरदस्ती बाधित करने के प्रयासों को तुरंत रोका जाना चाहिए। चुनाव के दौरान प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई और आयकर विभाग की कार्रवाई को भी रोका जाना चाहिए। इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्पेशल जांच टीम से चुनावी बांड योजना के माध्यम से बीजेपी के धन की जबरन वसूली की जांच की मांग की है।
आप लोकतंत्र चाहते हैं या तानाशाही: मल्लिकार्जुन खड़गे
विपक्ष ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ रैली भारत में लोकतंत्र से लड़ने, जीतने और बचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। राहुल गांधी ने घोषणा की कि अगर भाजपा ये चुनाव जीतती है और संविधान बदलती है तो देश में आग लग जाएगी। अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आपको तय करना होगा कि आप लोकतंत्र चाहते हैं या तानाशाही। जो लोग तानाशाही का समर्थन करते हैं उन्हें देश से बाहर निकालने की जरूरत है।
सीताराम येचुरी ने कहा कि भारत की राजनीति में आज एक नई ऊर्जा का जन्म हुआ है। आज यहां आजादी का नारा बुलंद हो रहा है। हमारा संविधान और हमारा गणतंत्र सुरक्षित है ये हमारी आजादी है। हम ये आजादी हासिल करेंगे।
पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवंत मान ने घोषणा की कि अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं। आप अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन आप उनकी विचारधारा को कैसे गिरफ्तार करेंगे? आप भारत में पैदा हुए लाखों केजरीवाल को किस जेल में भेजेंगे?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग '400 पार' का नारा दे रहे हैं। यदि आप 400 से अधिक सीटें जीतने जा रहे हैं तो आप AAP नेता से क्यों डरते हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राज्य अमेरिका और जर्मनी से इस विषय पर आई टिप्पणियों का स्पष्ट उल्लेख किए बिना कहा कि आपने निर्वाचित मुख्यमंत्रियों को जेल भेज दिया है। न केवल भारतीय बल्कि पूरी दुनिया इसकी आलोचना कर रही है।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.