
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच, इतने दशकों से पाकिस्तान के नाम रहा एक रिकॉर्ड भारत ने तोड़ दिया है। दुनिया की सबसे ऊँची मोटरेबल रोड का ताज अब भारत के पास है। पाकिस्तान का खुनजेराब पास 15,397 फीट की ऊँचाई पर था और दुनिया की सबसे ऊँची मोटरेबल रोड माना जाता था। अब भारत ने इसे पीछे छोड़ दिया है। भारत की चिशुम्ले-डेमचोक रोड ने इसे और बोलिविया के रिकॉर्ड को तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
अब, दुनिया की सबसे ऊँची मोटरेबल रोड का ताज भारत के पास है। लद्दाख में उम्लिंग ला 19,024 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। यह चिशुम्ले को डेमचोक से जोड़ने वाली 52 किमी लंबी सड़क है, जो भारत और चीन के बीच विवादित क्षेत्र, वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के साथ सटी हुई है। यह रोड ट्रिप प्रेमियों के लिए एक शानदार अनुभव है और इसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग आ रहे हैं।
इस सड़क का निर्माण अगस्त 2021 में पूरा हुआ और 29 दिसंबर, 2021 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसका उद्घाटन किया। यह सड़क अब दुनिया की सबसे ऊँची मोटरेबल रोड है और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। इससे पहले, पाकिस्तान का खुनजेराब पास 15,397 फीट की ऊँचाई के साथ जाना जाता था। भारत की चिशुम्ले-डेमचोक रोड ने अब इसे और बोलिविया के रिकॉर्ड को तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
इतनी ऊँचाई पर ज़रूरी उपकरण और मशीनें ले जाना ही एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन भारत ने इसे पूरा किया। इस बारे में प्रोजेक्ट के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर डी.एम. पूर्वीमठ ने बताया, ‘इस इलाके में गर्मियों में तापमान माइनस 10-20 डिग्री रहता है, जबकि सर्दियों में माइनस 40 डिग्री तक चला जाता है। ऑक्सीजन का स्तर भी सामान्य क्षेत्रों की तुलना में 50% कम होता है। इस मौसम की वजह से मशीनों और इंसानों की क्षमता आधी हो जाती है। मशीन चलाने वालों को भी हर 10 मिनट में ऑक्सीजन के लिए नीचे आना पड़ता था।’
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.