पहलगाम आतंकी हमले के बाद राज्यों ने पाकिस्तानी नागरिकों को निकालना किया शुरू, महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार, ओडिशा के अपडेट्स

Published : Apr 26, 2025, 05:26 PM IST
400 pakistani citizens in stric rajasthan

सार

Pahalgam Terror Attack के बाद केंद्र सरकार ने पाक नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। Maharashtra, Karnataka, Bihar और Odisha ने डिपोर्टेशन प्रक्रिया तेज कर दी है। जानिए किन राज्यों में कितने पाकिस्तानी नागरिकों को लौटने का निर्देश दिया गया। 

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 टूरिस्टों को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए हैं। सिर्फ मेडिकल वीजा (Medical Visa) को 29 अप्रैल तक वैध रखा गया है।

महाराष्ट्र: 55 पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश

महाराष्ट्र (Maharashtra) में 55 पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है। राज्य गृह विभाग के अधिकारी के अनुसार, नागपुर (Nagpur) में 18, ठाणे (Thane) में 19, जलगांव (Jalgaon) में 12 और पुणे (Pune) में तीन पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। नवी मुंबई, मुंबई और रायगढ़ में एक-एक पाकिस्तानी नागरिक मौजूद है। सभी पुलिस आयुक्तों और अधीक्षकों को इन्हें समयसीमा के भीतर देश छोड़वाने के निर्देश दिए गए हैं। नासिक (Nashik) में भी छह पाकिस्तानी महिलाएं रह रही हैं लेकिन वहां अभी तक आधिकारिक आदेश नहीं पहुंचे हैं। नासिक जिलाधिकारी जलज शर्मा ने कहा कि प्रशासन सतर्क है और आवश्यक जानकारी एकत्र की जा रही है। महाराष्ट्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कुल 5,037 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं जिनमें से 107 लापता हैं और 34 अवैध रूप से रह रहे हैं।

कर्नाटक: छात्रों सहित पाकिस्तानी नागरिकों को लौटने का निर्देश

कर्नाटक (Karnataka) में गृह मंत्री जी. परमेश्वर (G. Parameshwara) ने बताया कि राज्य सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जो लोग टूरिस्ट वीजा या अन्य अल्पकालिक वीजा पर हैं, उन्हें तुरंत देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

कलबुर्गी (Kalaburagi) के पुलिस आयुक्त शरणप्पा एसडी ने बताया कि शहर में नौ पाकिस्तानी नागरिक रह रहे थे, जिनमें से छह को देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। छात्रों को भी इस आदेश के तहत देश से जाने को कहा गया है क्योंकि उनके लिए कोई छूट नहीं दी गई है।

बिहार: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बयान

बिहार (Bihar) में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने कहा कि राज्य सरकार पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए हम कार्रवाई कर रहे हैं। किसी भी स्थिति में पाकिस्तानी नागरिकों को लौटना होगा। पटना पुलिस ने जानकारी दी कि शहर में रह रही सभी पाकिस्तानी महिलाएं लंबी अवधि के वीजा (Long-Term Visa) पर हैं। तीन महिलाओं ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया है और एक महिला का पटना में मुकदमा चल रहा है।

ओडिशा: 12 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान

ओडिशा (Odisha) में भी डिपोर्टेशन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक वाईबी खुरानिया (YB Khurania) ने कहा कि विभिन्न जिलों में 12 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की गई है और नोटिस मिलने के 48 घंटों के भीतर उन्हें देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है। ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन (Prithiviraj Harichandan) ने यह भी कहा कि जल्द ही राज्य में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों (Bangladeshi Infiltrators) के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की जाएगी। अभी तक 3,738 बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान की जा चुकी है।

केंद्र ने सभी राज्यों को दिए सख्त निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने खुद राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर उनकी वापसी सुनिश्चित की जा रही है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग