भारत ने वैक्सीनेशन में अमेरिका और ब्रिटेन को छोड़ा पीछे, 24 दिन में 60 लाख लोगों को लगा करोना का टीका

Published : Feb 08, 2021, 08:59 PM IST
भारत ने वैक्सीनेशन में अमेरिका और ब्रिटेन को छोड़ा पीछे, 24 दिन में 60 लाख लोगों को लगा करोना का टीका

सार

कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में भारत जीत की ओर बढ़ रहा है। देश में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम चल रहा है। वैक्सीनेशन के मामले में भारत ने अमेरिका और ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत में अब तक 60 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। भारत ने सिर्फ 24 दिन में इतने लोगों को टीका दिया है। 

नई दिल्ली. कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में भारत जीत की ओर बढ़ रहा है। देश में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम चल रहा है। वैक्सीनेशन के मामले में भारत ने अमेरिका और ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत में अब तक 60 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। भारत ने सिर्फ 24 दिन में इतने लोगों को टीका दिया है। वहीं, अमेरिका में इतने लोगों के टीकाकरण में 26 दिन लगे थे। जबकि ब्रिटेन में 46 दिन में 60 लाख लोगों को वैक्सीन लगी थी। 

भारत में 8 फरवरी को शाम 6 बजे तक 60,35,660 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 54,12,270 हेल्थवर्कर्स को वैक्सीन दी गई है। जबकि 6,23,390 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी गई। 

29 लोग अस्पताल में भर्ती
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एडिशनल सचिव मनोहर अघनानी ने बताया कि वैक्सीन के बाद अब तक 29 लोगों को एडमिट किया गया है। इनमें से 19 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, वैक्सीन के बाद प्रतिकूल प्रभाव का कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, टीकाकरण के बाद 23 लोगों की मौत हो चुकी है। उनमें से 9 की मौत अस्पताल में जबकि 14 की अस्पताल के बाहर हुई है। हालांकि, किसी भी मौत का संबंध कोरोना के टीके से नहीं है। 

पिछले 24 घंटे में कोरोना से सिर्फ 84 की मौत
भारत में पिछले 10 दिन से 150 से कम मौतें दर्ज हुई हैं। यहां पिछले 24 घंटे में सिर्फ 84 लोगों की मौत हुई। वहीं, खास बात ये है कि 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है। 

वहीं, एक्टिव केस की बात करें तो भारत में यह 148609 पर आ गए हैं। यह कुल पॉजिटिव मामलों के सिर्फ 1.37% हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में 11831 मामले सामने आए हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Big Update Women Reservation Bill: 2029 चुनाव से पहले बड़े बदलाव की तैयारी-पढ़ें PM मोदी का पत्र!
IMD Alert: Heatwave के बीच Rain Attack! इन 20+ राज्यों में 17 अप्रैल तक भारी तबाही का खतरा