India News: 10 फोटोज में देखें 05 अप्रैल 2025 की बड़ी खबर

Published : Apr 05, 2025, 08:59 PM ISTUpdated : Apr 05, 2025, 09:01 PM IST

Top 10 Photos news 5th April: पीएम मोदी श्रीलंका यात्रा पर हैं। वक्फ बोर्ड का मुद्दा अब सड़क से लेकर कोर्ट तक पहुंच चुका है। रामनवमी भी धूम है। कई राज्यों में कई मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन जारी है। जानिए, आज के दिन की 10 बड़ी खबरें फोटोज के साथ... 

PREV
110

जम्मू में शनिवार को रामनवमी के पावन अवसर पर बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभा यात्रा निकाली गई।

210

रामनवमी पर बाजारों में श्रद्धालु काफी संख्या में देखे गए। शनिवार को धनबाद में श्री रामनवमी की पूर्व संध्या पर भगवान बालाजी के झंडों की खरीदारी करते भक्त।

310

असम के अपेक्स बैंक में वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार को गुवाहाटी में बड़ा प्रदर्शन किया। विशाल विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झड़पें भी हुई।

410

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास प्रस्तावित जेटी और एम्फीथिएटर प्रोजेक्ट के खिलाफ कोलाबा के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। शनिवार को कोलाबा के लोगों विरोध प्रदर्शन कर प्रोजेक्ट कैंसिल करने की मांग की है।

510

आवश्यक दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में शनिवार को टीएमसी ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कोलकाता के सियालदह में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पार्षद मोनालिसा बनर्जी ने पार्टी समर्थकों के साथ सड़कों पर थीं।

610

रामेश्वर में रामनवमी के अवसर पर पीएम मोदी नए बने पंबन रेलवे ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन की पूर्व संध्या पर शनिवार को रामेश्वरम में नया पंबन रेलवे ब्रिज जगमगाता हुआ।

710

आलो में मोपिन महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। आदिवासी परंपरा के इस महोत्सव में सीएम पेमा खांडू और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी शामिल हुए। शनिवार को पश्चिमी सियांग के आलो में मोपिन महोत्सव का एक दृश्य।

810

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव शनिवार को पटना में पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए। तेजस्वी ने वक्फ संशोधन बिल को सरकार बनने के बाद अपने राज्य में लागू न करने का ऐलान किया है।

910

उत्तर कन्नड़ में शनिवार को कारवार नौसेना बेस का दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। अपने दौरे के दौरान नौसेना प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और अन्य के साथ रक्षा मंत्री ने ग्रुप फोटो भी कराया।

1010

शनिवार को दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम 2025 कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शाह का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया।

Recommended Stories