
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में नमो भारत कॉरिडोर के दिल्ली सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही भारत में मेट्रो रेल नेटवर्क की लंबाई 1000 किलोमीटर को पार कर गई है। भारत मेट्रो रेल नेटवर्क के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
भारत के 11 राज्यों के 23 शहरों में मेट्रो रेल नेटवर्क है। 2014 में मेट्रो रेल 5 राज्यों के 5 शहरों तक सीमित था। आज रोज करीब 1 करोड़ से ज्यादा लोग मेट्रो में यात्रा करते हैं। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बच रहा है। 2014 में 28 लाख लोग रोज मेट्रो से यात्रा करते हैं। यात्रियों की संख्या में 10 साल में 2.5 गुना से ज्यादा वृद्धि हुई है।
पिछले 10 साल में मेट्रो नेटवर्क में 3 गुना वृद्धि हुई है। 2014 में यह सिर्फ 248 किलोमीटर लंबा था। आज इसकी लंबाई 1000 किलोमीटर के पार पहुंच गई है। 998 किलोमीटर लंबे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहा है। आज मेट्रो ट्रेनें रोज करीब 2.75 लाख किलोमीटर चलती हैं। एक दशक पहले यह दूरी 86 हजार किलोमीटर थी।
भारत में वर्तमान में हर महीने 6 किलोमीटर मेट्रो रेल बन रहा है। 2014 से पहले एक महीने में 600 मीटर ही मेट्रो रेल बना। भारत तेजी से मेट्रो के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंचने वाला है। 2022 में भारत जापान को पीछे छोड़ते हुए इस मामले में तीसरे स्थान पर आया था।
भारत के मेट्रो रेल सिस्टम को दूसरे देश भी अपना रहे हैं। बांग्लादेश में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की मदद से मेट्रो रेल सिस्टम बन रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा जकार्ता में मेट्रो से जुड़ी सहायता दी जा रही है। भारत में बने मेट्रो रेल को कनाडा और ऑस्ट्रेलिया को निर्यात किया गया है।
यह भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी ने किया नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, ट्रेन में बच्चों से की बातें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.