India Budget 2025: पीएम मोदी बोले- नागरिकों की जेब भरेगा यह बजट

Published : Feb 01, 2025, 03:59 PM ISTUpdated : Feb 01, 2025, 04:02 PM IST
Narendra Modi

सार

प्रधानमंत्री मोदी ने बजट 2025 को ऐतिहासिक बताया और इसे आम जनता का बजट कहा। उन्होंने वित्त मंत्री सीतारमण को बधाई देते हुए कहा कि यह बजट नागरिकों की जेब कैसे भरेगा और वे विकास में कैसे भागीदार बनेंगे, इसकी मजबूत नींव रखता है।

Union Budget 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट 2025 (Budget 2025) को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने इसे आम जनता का बजट कहा है। इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इसके लिए बधाई दी है।

नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज भारत की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। ये 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का बजट है। ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करने का बजट है। हमने कई सेक्टर युवाओं के लिए खोल दिए हैं। सामान्य नागरिक विकसित भारत के मिशन को ड्राइव करने वाला है। ये बजट एक फोर्स मल्टीप्लायर है। ये बजट बचत, निवेश और खपत को बढ़ाएगा। यह विकास को बहुत तेजी से बढ़ाएगा।"

 

 

नागरिकों को देश के विकास में भागीदार बनाएगा बजट

पीएम ने कहा, "मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी पूरी टीम को इस जनता के बजट के लिए बधाई देता हूं। आमतौर पर बजट का फोकस इस बात पर रहता है कि सरकार का खजाना कैसे भरेगा। यह बजट उससे उलटा है। यह नागरिकों की जेब कैसे भरेगी, बचत कैसे बढ़ेगी, वे विकास के भागीदार कैसे बनेंगे, ये बजट इसकी बहुत मजबूत नींव रखता है।"

यह भी पढ़े- Income Tax Slabs : बदल गया न्यू टैक्स रिजीम का स्ट्रक्चर, अब इतनी कमाई Tax Free

उन्होंने कहा, "इस बजट में रिफॉर्म की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। न्यूक्लियर एनर्जी में प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देने का निर्णय बहुत ऐतिहासिक है। ये आने वाले समय में सिविल न्यूक्लियर एनर्जी का बड़ा योगदान देश के विकास में सुनिश्चित करेगा। बजट में रोजगार के सभी क्षेत्रों को हर प्रकार से प्राथमिकता दी गई है। मैं दो चीजों पर ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूं। इंफ्रास्ट्रक्चर स्टेटस दिए जाने के कारण भारत में बड़े जहाज के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। जहाज निर्माण सबसे अधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र है। देश में पर्यटन की बहुत संभावना है। महत्वपूर्ण 50 पर्यटन स्थल पर होटल बनाए जाएंगे उन्हें पहली बार इंफ्रास्ट्रक्चर के दायरे में लाकर पर्यटन पर बहुत बल दिया गया है।"

PREV

Recommended Stories

PM मोदी से मुलाकात, रिकॉर्ड निवेश का ऐलान: जानें भारत को AI-फर्स्ट बनाने सत्या नडेला का प्लान
गोवा नाइटक्लब आग हादसे में बड़ा खुलासा, बिना वीजा परफॉर्म कर रही थीं विदेशी डांसर क्रिस्टिना