
India vs Pakistan Military Comparison: (नई दिल्ली). पाकिस्तान बार-बार भारत से युद्ध हारने के बाद भी सबक नहीं सीखता और आतंकवादियों को ढाल बनाकर हमले करता रहता है। पाकिस्तान के खिलाफ हर युद्ध में भारत की ताकत उसकी सेना रही है। 1965, 1971 और 1999 के कारगिल युद्ध में हारने के बाद भी पाकिस्तान ने कुछ नहीं सीखा। दुनिया की टॉप मिलिट्री पावर्स में भारत चौथे नंबर पर है, जबकि पाकिस्तान टॉप टेन में भी नहीं है। भारत की सैन्य ताकत के आगे पाकिस्तान सीधे युद्ध करने से डरता है। भारत के ऑपरेशन सिंदूर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों देशों की सैन्य ताकत चर्चा में है।
सैन्य ताकत
मिलिट्री ताकत में भारत पाकिस्तान से बहुत आगे है। भारत की सेना में 14 लाख सैनिक हैं, और रिजर्व फोर्स अलग से है। खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान में सिर्फ 6.5 लाख सैनिक हैं। भारत की असली ताकत पैरामिलिट्री फोर्स है, जिसकी संख्या लगभग 25 लाख है। ये फोर्स हमेशा तैयार रहती है। पाकिस्तान में पैरामिलिट्री फोर्स की संख्या सिर्फ 5 लाख है।
युद्धक टैंक
टैंकों के मामले में भी भारत पाकिस्तान से दोगुने से भी ज्यादा आगे है। भारत के पास 4600 से ज्यादा टैंक हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 2600 से भी कम। भारत के अर्जुन और भीष्म टैंक दुनिया के बेहतरीन टैंकों में से हैं।
कवच वाले वाहन
आर्मर्ड डिफेंस व्हीकल्स के मामले में भारत दुनिया की बड़ी ताकतों में से एक है। भारत के पास लगभग डेढ़ लाख कवच वाले वाहन हैं, जबकि पाकिस्तान के पास इसके एक तिहाई, यानी लगभग 50,523 वाहन हैं।
युद्धक विमान
जमीन ही नहीं, हवा में भी भारत की डिफेंस मजबूत है। भारत के पास 2296 युद्धक विमान हैं, जिनमें विदेशी मिग, राफेल, सुखोई, मिराज और स्वदेशी तेजस शामिल हैं। फाइटर जेट्स की संख्या के मामले में भारत के पास 606 जेट हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 387।
मिसाइलें
मिसाइलों के मामले में भी भारत बहुत आगे है। अग्नि और पृथ्वी जैसी खतरनाक मिसाइलों के साथ भारत का मिसाइल भंडार दुनिया के बेहतरीन में से एक है। पाकिस्तान इस मामले में भी काफी पीछे है। भारत के पास 1194 अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर हैं, जबकि पाकिस्तान के पास सिर्फ 361।
नौसेना
हिंद महासागर में भारत की नौसेना का दबदबा है। 1971 में भारतीय नौसेना के हमले का जख्म पाकिस्तान आज तक नहीं भूला है। बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में विक्रांत को डुबाने निकला PNS गाज़ी बंगाल की खाड़ी में डूब गया था, जो पाकिस्तान के लिए शर्मनाक था। भारत के पास 294 युद्धपोत हैं, जबकि पाकिस्तान के पास सिर्फ 114।
एयरक्राफ्ट कैरियर के मामले में भी भारत मजबूत है। INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य जैसे शक्तिशाली जहाज भारत के पास हैं। पाकिस्तान अभी तक एक भी एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं बना पाया है। भारत के पास 18 पनडुब्बियां हैं, जबकि पाकिस्तान के पास सिर्फ 8।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.