Published : May 01, 2025, 01:32 PM ISTUpdated : May 01, 2025, 02:43 PM IST
पहलगाम आतंकी हमले के बाद लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख हाफिज सईद चर्चा में है। पाकिस्तान ने इसकी सुरक्षा बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि हाफिज सईद लाहौर के मोहल्ला जौहर में छिपा हुआ है। उसकी सुरक्षा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई कर रही है।
लाहौर भारत की सीमा से सिर्फ करीब 25 किलोमीटर दूर है। यह दूरी इतनी कम है कि अगर भारतीय वायुसेना चाहे तो बिना सीमा पार किए हवा से जमीन पर मार करने वाले अपने मिसाइलों और बमों से उसके ठिकाने को मिट्टी में मिला सकती है। ऐसा हुआ तो हाफिज सईद अपने ही घर में दफ्न हो जाएगा। आइए जानते हैं इंडियन एयरफोर्स के पास ऐसे कौन से हथियार हैं, जिनसे इस तरह का सटीक हमला हो सकता है।
25
ब्रह्मोस-ए (BrahMos-A)
भारत के सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का हवा से जमीन पर मार करने वाला वर्जन भी है। Sukhoi Su-30MKI विमान से इसे लॉन्च किया जाता है। इस मिसाइल का रेंज करीब 300 किलोमीटर है। रफ्तार 3700 km/h है। इतनी तेज रफ्तार क्रूज मिसाइल को रोकना पाकिस्तान के लिए बेहद मुश्लिक है। वह भी ऐसे समय में जब मिसाइल को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में सिर्फ 25-30km की सफर करना हो। ब्रह्मोस इतनी दूरी पलक झपकते तय कर लेगा। यह 200-300 kg विस्फोटक ले जाता है। इससे मजबूत बंकर को नष्ट किया जा सकता है।
35
SCALP मिसाइल
SCALP या स्टॉर्म शैडो मिसाइल लंबी दूरी तक हवा से जमीन पर मार करने के लिए बना है। इसका रेंज 500 km से अधिक है। इसका इस्तेमाल हाई वैल्यू टारगेट के खिलाफ होता है। यह अपने साथ 450kg विस्फोटक ले जाता है। राफेल लड़ाकू विमान इस मिसाइल से लैस है।
रैम्पेज हवा से जमीन पर मार करने वाला मिसाइल है। इसे इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) और IMI सिस्टम्स ने विकसित किया है। इसका इस्तेमाल मजबूत बंकरों को नष्ट करने में होता है। 250 किलोमीटर से अधिक रेंज वाला यह मिसाइल अपने टारगेट पर अचूक वार करता है। Su-30MKI, Mig29, जगुआर और MiG29K को इस मिसाइल लैस किया गया है।
55
Spice-2000
Spice-2000 ग्लाइड बम है। यह अपने टारगेट पर सटीक वार करता है। पाकिस्तान और इसके आतंकियों को इस बम से होने वाला नुकसान ठीक तरह पता है। Balakot airstrike में इसी बम का इस्तेमाल किया गया था। भारतीय वायु सेना के Mirage 2000 लड़ाकू विमान को इस बम से लैस किया गया है। इसका रेंज 60 किलोमीटर है।