नभ से लेकर जल तक... अदृश्य दुश्मन से लड़ रहे योद्धाओं को सेना का सलाम, आसमान में गरजे लड़ाकू विमान

Published : May 03, 2020, 07:29 AM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 10:31 AM IST
नभ से लेकर जल तक... अदृश्य दुश्मन से लड़ रहे योद्धाओं को सेना का सलाम, आसमान में गरजे लड़ाकू विमान

सार

कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे डॉक्टरों, नर्सों, मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मियों और अन्य फ्रंटलाइन के योद्धाओं के प्रति आज सेना के तीनों अंगों के जवान आभार व्यक्त करेंगे। इस दौरान हेलीकॉप्टर से अस्पतालों पर पुष्प वर्षा की जाएगी। इसके साथ ही सेना द्वारा मिलिट्री बैंड भी बजाया जाएगा। जिसकी शुरूआत श्रीनगर के डल झील से हो गई है। 

नई दिल्ली. कोरोना के खिलाफ जारी जंग में जी जान से जुटे कोरोना वॉरियर्स को आज देश की सेना सलाम कर रही है। आज सेना के तीनों अंगों के जवान डॉक्टरों, नर्सों, मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मियों और अन्य फ्रंटलाइन के योद्धाओं के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। इस दौरान अस्पतालों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है। जिसकी शुरूआत जम्मू-कश्मीर के डल झील से हो गई है। खराब मौसम के बावजूद वायुसेना ने कोरोना योद्धाओं को सलाम किया है। हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई है। जिसके बाद दिल्ली के पुलिस वॉर मेमोरियल पर फूलों की बारिश कर पुलिसकर्मियों को सलाम किया गया। 

भारतीय वायुसेना ने राजपथ पर भी फूलों की बारिश की। जहां कोरोना वॉरियर्स को सैल्यूट किया गया। 

गोवा मेडिकल कॉलेज में नेवी का हेलीकॉप्टर पुष्प वर्षा करते हुए

गोवा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पुष्प वर्षा के दौरान हॉस्पिटल कैंपस में मौजूद रहें।

कोरोना वॉरियर्स को सलाम करने के लिए सेना ने इसके लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि सेना के तीनों अंग कोरोना के कर्मवीरों के प्रति आभार प्रकट करेंगे। इस कार्यक्रम की शुरूआत दिल्ली के पुलिस मेमोरियल में श्रद्धांजलि के साथ होगी। इसके बाद वायु सेना देशभर में फ्लाइ पास्ट करेगी।

सुबह 9 बजे से हेलिकॉप्टरों का एयर सैल्यूट

सुबह 9 बजे सेना के हेलिकॉप्टर दिल्ली में पुलिस वॉर मेमोरियल पर फूल बरसाएंगे। सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच देशभर में कोरोना के अस्पतालों पर भी आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के हेलिकॉप्टरों के जरिए फूल बरसाए जाएंगे। इनमें दिल्ली का एम्स, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, लोकनायक अस्पताल, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल, गंगाराम अस्पताल, बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल, मैक्स साकेत, रोहिणी अस्पताल, अपोलो इंद्रप्रस्थ और आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रैफरल शामिल है।

चेन्नई में सुबह साढ़े दस से पौने ग्यारह के बीच अन्ना सलई हॉस्पिटल और राजीव गांधी जनरल हॉस्पिल पर पुष्प वर्षा होगी। मुंबई में सुबह 10 बजे से पौने ग्यारह के बीच केईएम हॉस्पिटल, कस्तूरबा गांधी हॉस्पिटल और जेजे हॉस्पिटल पर पुष्प वर्षा की जाएगी। जयपुर में सुबह 10.30 बजे और इंडियन एयरफोर्ट हेलीकॉप्टर एसएमएस हॉस्पिटल पर फूल बरसाएंगे। लखनऊ में सुबह 10 बजे किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज पर और साढ़े दस बजे पीजीआई में पुष्प वर्षा होगी। 

अस्पतालों के बाहर मिलिट्री बैंड

सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच देशभर में कोरोना मरीजों के लिए तय अलग-अलग अस्पतालों के बाहर मिलिट्री बैंड देशभक्ति की धुनें बजाएंगे। यह डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ के सम्मान में होगा।
 
अब तक सबसे लंबा फ्लाइट पास्ट होगा

आज सुबह जब आप आसमान को निहारें, तो हो सकता है कि आपको महज 500 से 1000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ते फाइटर प्लेन नजर आएं। नौ फाइटर प्लेन और तीन ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट इंडियन एयरफोर्स के अब तक के सबसे लंबे फ्लाई पास्ट का हिस्सा होंगे। यह फ्लाई पास्ट उत्तर में श्रीनगर से दक्षिण में कोयंबटूर तक 2570 किमी और पूरब में गुवाहाटी से पश्चिम में अहमदाबाद तक 1966 किमी की हवाई दूरी तय करेगा। 

फ्लाई पास्ट में ये विमान शामिल

सुखोई 30, मिग 29 और जगुआर फाइटर प्लेन एयर सैल्यूट में हिस्सा लेंगे। सी-130जे सुपर हरक्यूलिस ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी शामिल होंगे। यह ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट 10 से 12 घंटे उड़ान भर सकता है। एक दिन की प्रैक्टिस में पहली बार फ्लाय पास्ट हो रहा है। अमेरिका ने न्यूयॉर्क में कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में ही कुछ दिन पहले एक फ्लाय पास्ट किया था, जिसके लिए एक महीने प्रैक्टिस की थी।
 
कहां कितने बजे होगा फ्लाइट पास्ट 

दिल्ली और मुंबई के अलावा सभी जगहों पर स्टेट असेंबली के ऊपर यह फ्लाय पास्ट होगा।
दिल्ली में सुबह 10.15 बजे से 10.30 बजे तक।
मुंबई में 10.30 बजे मरीन ड्राइव पर।
जयपुर में 10.30 बजे।
गुवाहाटी 10.30 बजे।
अहमदाबाद में 11.25 बजे।
पटना 11.37 बजे।
लखनऊ 12.20 बजे।

नौसेना के जहाजों पर रोशनी होगी

रविवार शाम 7:30 से रात 11:59 बजे के बीच मुंबई के गेट ऑफ इंडिया के नजदीक तैनात नौसेना के पांच जहाजों पर रोशनी की जाएगी। नौसेना की पश्चिमी कमान के इन जहाजों पर ‘इंडिया सैल्यूट्स कोरोना वॉरियर्स’ लिखे बैनर नजर आएंगे। शाम 7:30 बजे साइरन बजेगा और आतिशबाजी दिखेगी। ऐसा ही नजारा विशाखापट्‌टनम, पोरबंदर, कारवार, चेन्नई, कोच्चि और पोर्ट ब्लेयर में तैनात जंगी जहाजों पर भी नजर आएगा। पोरबंदर, रत्नागिरी, गोवा, पोर्ट ब्लेयर जैसी 24 अलग-अलग जगहों पर कोस्ट गार्ड के जहाजों पर भी रोशनी की जाएगी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Delhi Red Fort Blast: डॉक्टर, प्रोफेसर और मौलवी ने कैसे बुनी साजिश? NIA रिमांड पर उगलेंगे राज़
गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?