
कुपवाड़ा. लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर पाकिस्तान की तरफ लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान ने कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में सीजफायर तोड़ा। जिसमें दो जवान शहीद हो गए हैं। पाक की तरफ से हुई फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक LoC पर इस समय तनाव का माहौल है। बौखलाई पाकिस्तान की सेना तंगधार, नौगाम और कुपवाड़ा में लगातार फायरिंग कर रही है। इसके बाद भारत ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। दोनों देश की सेनाओं की तरफ से मोर्टार शेल का इस्तेमाल किया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत की कार्रवाई में पाक अधिकृत कश्मीर में भारी नुकसान हुआ है।
फायरिंग में 2 जवान शहीद, 1 नागरिक की मौत
पुलिस ने बताया कि रविवार को पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा गोलीबारी में तीन नागरिकों के घायल होने की भी खबर है। पाकिस्तानी सैनिकों ने नागरिकों को भी निशाना बनाया। उनकी तरफ से की गई फायरिंग में एक नागरिक की मौत हो गई है। पाकिस्तान की गोलीबारी में कुछ घरों के भी क्षतिग्रस्त होने की खबर है।
आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश
खबरों के अनुसार पाकिस्तान में सर्दियों में शुरू होने वाली बर्फबारी से पहले ज्यादा से ज्यादा आतंकवादियों को भारत में भेजना चाहता है। इसलिए पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर लगातार फायरिंग कर रहा है, ताकि घुसपैठ के दौरान आतंकियों को कवर फायरिंग मिल सके और वे भारत की सीमा के अंद घुसपैठ कर सकें। हालांकि एलओसी पर भारतीय सेना पूरी तरह से सतर्क है और पाकिस्तानी सैनिकों को मुंह तोड़ जवाब दे रही है।
पिछले हफ्ते भी शहीद हुआ था 1 जवान
बता दें कि पिछले हफ्ते भी जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक आ गया था और शहीद हो गया था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.