भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आर्मी का क्वाडकॉप्टर ड्रोन मार गिराया, इसे चीनी कंपनी ने बनाया था

Published : Oct 24, 2020, 01:19 PM ISTUpdated : Oct 24, 2020, 01:51 PM IST
भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आर्मी का क्वाडकॉप्टर ड्रोन मार गिराया, इसे चीनी कंपनी ने बनाया था

सार

भारतीय सेना ने शनिवार को पाकिस्तानी आर्मी का क्वाडकॉप्टर ड्रोन मार गिराया। यह जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में भारतीय सीमा में उड़ान भर रहा था। बताया जा रहा है कि इसे चीन ने बनाया था। 

श्रीनगर. भारतीय सेना ने शनिवार को पाकिस्तानी आर्मी का क्वाडकॉप्टर ड्रोन मार गिराया। यह जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में भारतीय सीमा में उड़ान भर रहा था। बताया जा रहा है कि इसे चीन ने बनाया था। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय सेना के जवानों ने शनिवार सुबह 8 बजे एलओसी के पास इसे मार गिराया। इसे चीन की कंपनी DJI Mavic 2 Pro ने बनाया था। यह भारतीय सीमा में उड़ान भर रहा था।
 

 

पाकिस्तानी स्पेशल सर्विस ग्रुप का है ये ड्रोन
यह क्वॉड कोर पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप का बताया जा रहा है। हाल ही में सीमा पर ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हथियार और गोला बारूद भेजने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में सेना और बीएसएफ ने कई ड्रोन मार भी गिराए हैं। इनसे आतंकियों और हथियार या अन्य सामान भी भेजे जा रहे थे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Delhi Viral Video: प्रदर्शनकारी को पकड़कर खड़ा था पुलिसवाला, अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो
रिहा होने के बाद CJP नेताओं की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, मोदी सरकार पर क्यों भड़के सौरव दास-रांका