Health Survey: शाकाहारी से मांसाहारी बन रहे भारतीय पुरुष, 16.6 फीसदी में आया बदलाव

एक ताजा सर्वे के अनुसार पुरुष तेजी से मांसाहारी बन रहे हैं। शाकाहारी पुरुषों में से 16.6 फीसदी में यह बदलाव हुआ है। एक हेल्थ सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है। यह सर्वे 15-49 एज ग्रुप के लोगों में किया गया है. इनमें महिलाओं को भी शामिल किया गया था। 

rohan salodkar | Published : May 17, 2022 2:14 PM IST

नई दिल्लीः एक डाटा के अनुसार 15-49 वर्ष की आयु वाले कई पुरुष वेजिटेरियन (Vegetarian) से अब नॉनवेजिटेरियन (NonVegetarian) बन गए हैं। पहले जो नॉनवेज नहीं खाते थे, वैसे 16.6 प्रतिशत पुरुष मांसाहारी हो गए हैं। सर्वे 2019-21 के अनुसार यह बातें सामने आयी हैं। सर्वे में मछली, चिकन या मांस खानेवाले खास एज ग्रुप के लिए सर्वे कराया गया। सर्वे में चौकानेवाली बातें सामने आयी कि कई लोग हाल ही में नॉनवेज खाने लगे हैं। ये लोग वैसे लोग थे, जिन्होंने कभी मांसाहारी भोजन ही नहीं किया था। 2015-16 से 2019-21 के बीच भारतीय पुरुष ज्यादा मांसाहारी बने। 

महिलाओं में अनुपात कम
पुरुष और महिला में पुरुष नॉनवेज खाने में आगे हैं। 2015-16 में हुए सर्वे के अनुसार 29.9 प्रतिशत महिलाओं ने नॉनवेज का सेवन कभी नहीं किया। वहीं 2019-21 में हुए सर्वे के अनुसार यह प्रतिशत महज 29.4 प्रतिशत ही रहा।जिससे यह पता चलता है कि कम ही महिलाओं ने नॉनवेज खाना शुरू किया है। जबकि यह सर्वे 15-49 वर्ष के एज ग्रुप के लिए ही किया गया था। जानकारी दें कि सर्वे में सामने आया है कि इस एज ग्रुप के 83.4 प्रतिशत पुरुष, 70.6 प्रतिशत महिला हर दिन या साप्ताहिक मांसाहारी भोजन करती हैं। इससे पहले जब सर्वे शुरू किया गया तो पुरुष का प्रतिशत 78.4 था और महिलाओं का 70 प्रतिशत था। 

वीकली नॉनवेज खानेवालों की संख्या बढ़ी
सर्वे रिपोर्ट के अनुसार साप्ताहिक मांस खानेवाले लोगों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 57.3 प्रतिशत पुरुषों और 45.1 प्रतिशत महिलाओं ने सर्वे के दौरान बताया कि सप्ताह में कम से कम एक बार मछली, चिकन या मटन खाया है। वहीं 2015-16 के सर्वे के अनुसार इसमें पुरुष प्रतिशत 48.9 प्रतिशत था और महिलाओं का प्रतिशत 42.8 था. 

पुरुष कहां कितने मांसाहारी
2019-21 में हुए सर्वे के अनुसार लक्षद्वीप में सबसे ज्यादा 98.4 प्रतिशत मांस पुरुष खाते हैं। वहीं राजस्थान में यह आंकड़ा 14.1 प्रतिशत है। लक्षद्वीप के बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 96.1 प्रतिशत, गोवा में 93.8 प्रतिशत, पुडुचेरी में 89.9 प्रतिशत और शेष 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सप्ताह में लोग एक बार मांस खाते ही खाते हैं। वहीं राजस्थान के अलावा हरियाणा में 13.4 प्रतिशत, पंजाब में 17 प्रतिशत और हिमाचल प्रदेश में 21.1 प्रतिशत पुरुषों की संख्या बढ़ी है।

साप्ताहिक नॉनवेज खानेवालों का प्रतिशत
छह साल के सर्वे में (2015-16 से 2019-21) यह पाया गया कि कई ऐसे पुरुष बढ़े हैं, जो सप्ताह में एक बार ही मांस खाते हैं। लेकिन पहले ये मांस नहीं खाते थे। सिक्किम में 49.1 से बढ़कर 76.8 प्रतिशत हुए, त्रिपुरा में 94.8 प्रतिशत से घटकर 76.1 प्रतिशत हुए। वहीं धार्मिक ग्रुप की बात करें तो 15 से 49 एज ग्रुप में 80 फीसदी पुरुष और 78 फीसदी महिला सप्ताह में एक दिन नॉनवेज खाती हैं। सप्ताह में एक दिन नॉनवेज खानेवालों में हिंदू धर्म के पुरुष 52.5 प्रतिशत, महिला 40.7 फीसदी हैं। मुस्लिम में पुरुष 79.5 फीसदी, महिला 70.2 फीसदी हैं। सिख में पुरुष 19.5 फीसदी, महिला 7.9 फीसदी हैं। बैद्ध में पुरुष 74.1 फीसदी, महिला 62.2 फीसदी हैं। जैन में पुरुष 14.9 फीसदी, महिला 4.3 फीसदी हैं। 

रोज ज्यादा खाए जाते हैं अंडे
सर्वे में पाया गया कि ज्यादातर लोग मछली, चिकन और मटन से ज्यादा रोज अंडा खाना प्रीफर करते हैं। इनमें पुरुष की संख्या 84.7 फीसदी थी, जो रोज, सप्ताहिक या ओकेजनली अंडे खाते थे। वहीं सर्वे की शुरुआत में बस 80.3 फीसदी पुरुषों की संख्या थी। इसके साथ ही सर्वे से पता चला कि 96.2 फीसदी पुरुष और 94.2 फीसदी महिला हर रोज दूध, दही खाती हैं। जानकारी दें कि यह पूरा सर्वे में 29 राज्य के 707 शहरों को शामिल किया गया था। 

Share this article
click me!