Indian Navy ने बताया क्यों BrahMos से कांपता है पाकिस्तान, पल भर में मचा देगा तबाही

Published : Apr 27, 2025, 12:40 PM ISTUpdated : Apr 27, 2025, 01:18 PM IST
Indian naval

सार

भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल दुश्मन को पल भर में तबाह करने की क्षमता रखता है, जिससे पाकिस्तान सहित दुश्मन देशों की चिंता बढ़ गई है।

Indian Navy: पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है। इस बीच इंडियन नेवी ने अपना दम दिखाया है। बताया है कि क्यों पाकिस्तान और उसकी नौसेना भारत के ब्रह्मोस (BrahMos) सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से कांपता है। यह इतना घातक है कि पल भर में तबाही मचा देता है।

इंडियन नेवी ने युद्धपोतों ने लंबी दूरी तक सटीक हमला करने की अपनी क्षमता दिखाने के लिए सफलतापूर्वक एंटी-शिप फायरिंग की है। इस दौरान युद्धपोत से ब्रह्मोस मिसाइल भी दागे गए। ब्रह्मोस मिसाइल को भारत और रूस ने मिलकर तैयार किया है। इंडियन नेवी के युद्धपोत और पनडुब्बियों को इस मिसाइल से लैस किया गया है। इसके कई वर्जन हैं। इसे जमीन, युद्धपोत, लड़ाकू विमान और सबमरीन से लॉन्च किया जा सकता है।

दुश्मन को संभलने का मौका नहीं देता ब्रह्मोस

ब्रह्मोस दुनिया के सबसे घातक क्रूज मिसाइलों में से एक है। शुरुआत में इसका रेंज 300km था। इसे बढ़ाकर 500km तक किया गया है। रफ्तार 2.8 मैक (3457.44 km/h) है। इतनी तेज रफ्तार और क्रूज मिसाइल होने से ब्रह्मोस को रोक पाना बेहद कठिन है। लॉन्च किए जाने के बाद यह चंद सेकंड में टारगेट को नष्ट कर देता है। इससे दुश्मन को संभलने का समय नहीं मिलता।

 

 

भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने कहा, "इंडियन नेवी के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक हमले के लिए प्लेटफार्मों, प्रणालियों और चालक दल की तत्परता फिर से प्रमाणित और प्रदर्शित करने के लिए कई सफल एंटी-शिप फायरिंग की। नौसेना किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए युद्ध के लिए तैयार है।"

INS Surat ने गुरुवार को दिखाया था दम

इससे पहले गुरुवार को इंडियन नेवी के स्वदेशी गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस सूरत (INS Surat) ने अपनी क्षमता दिखाई थी। इसने समुद्र के ऊपर उड़ रहे एक तेज, कम ऊंचाई वाले मिसाइल को सफलतापूर्वक नष्ट किया था। इसके लिए सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल का इस्तेमाल किया गया।

पहलगाम आतंकी हमले में हुई थी 26 लोगों की मौत

22 अप्रैल को आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमला किया था। इसके चलते 26 लोगों की मौत हुई थी। इनमें अधिकतर पर्यटक थे। इसके बाद पाकिस्तान ने कहा था कि वह 24 और 25 अप्रैल के बीच अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर कराची तट से सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का टेस्ट करेगा।

दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाये का अभियान तेज किया गया है। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा, पुलवामा और शोपियां जिलों में तीन सक्रिय आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त कर दिया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

DRDO का 'अन्वेष' लॉन्च, ISRO ने एक साथ 16 पेलोड स्पेस में भेजे
सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट