
Cancelled Trains List: क्या आप दिसंबर से लेकर मार्च तक ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए है। इंडियन रेलवे ने 1 दिसंबर से 3 मार्च तक के लिए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ऐसे में आपको इनकी जगह दूसरी ट्रेन का टिकट लेना होगा।
भारतीय रेलवे ने आने वाले सर्दी के मौसम में छाने वाले घने कोहरे को देखते हुए एहतियात के रूप में 8 ट्रेनों को रद्द किया है। हर साल सर्दी के दिनों में ट्रेनों को कोहरे से होने वाली परेशानी के चलते रद्द करना पड़ता है। रेलवे द्वारा ट्रेनों को रद्द किए जाने से उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के रेल यात्री प्रभावित होंगे।
| क्रम सं. | ट्रेन नंबर | कहां से कहां तक | रद्द होने की अवधि |
| 1 | 12210 | काठगोदाम से कानपुर सेंट्रल | 8 दिसंबर से 23 फरवरी तक |
| 2 | 12209 | कानपुर सेंट्रल से काठगोदाम | 9 दिसंबर से 24 फरवरी तक |
| 3 | 12873 | हटिया से आनंद विहार | 1 दिसंबर से 26 फरवरी तक |
| 4 | 12874 | आनंद विहार से हटिया | 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक |
| 5 | 22857 | सांतरागाछी से आनंद विहार | 1 दिसंबर से 2 मार्च तक |
| 6 | 22858 | आनंद विहार से सांतरागाछी | 2 दिसंबर से 3 मार्च तक |
| 7 | 12595 | गोरखपुर से आनंद विहार | 1 दिसंबर से 12 फरवरी तक |
| 8 | 12596 | आनंद विहार से गोरखपुर | 2 दिसंबर से 13 फरवरी तक |
यह भी पढ़ें- Bank Holiday on Diwali 2025: आपके शहर में कब मिलेगी दिवाली की छुट्टी? देखें पूरी हॉलिडे लिस्ट
अगर आपने रद्द हुई ट्रेन से यात्रा करने की योजना बनाई थी तो आपको इसमें बदलाव करना होगा। अपने रूट पर चलने वाली दूसरी ट्रेनों के बारे में जानकारी जुटाएं। इसके लिए आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/q?pt=MainMenu&subOpt=spotTrain&e...%20jk पर जा सकते हैं। इससे आपको वैकल्पिक ट्रेन चुनने और टिकट खरीदने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- दिवाली पर सफर से पहले सावधान! रेलवे ने जारी किया बड़ा अपडेट, ये 6 चीजें ट्रेन में ले जाना सख्त मना
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.