
Indian Railways: इंडियन रेलवे ने उत्तराखंड की धार्मिक नगरी ऋषिकेश और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बीच पहली सीधी ट्रेन सेवा शुरू की है। 19 जून 2025 को इसकी शुरुआत हुई। यह नई ट्रेन दक्षिणी और उत्तरी भारत के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगी। इससे दक्षिण भारत के लोगों के लिए ऋषिकेश की यात्रा आसान होगी। ऋषिकेश अपने आध्यात्मिक महत्व के साथ-साथ योग और एडवेंचर टूरिज्म के लिए भी प्रसिद्ध है।
नई ट्रेन सेवा का नाम यशवंतपुर-ऋषिकेश एक्सप्रेस स्पेशल है। यह ट्रेन संख्या 06597/06598 के नाम से जानी जाएगी। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन गुरुवार को सुबह 7:00 बजे बेंगलुरू के यशवंतपुर से खुलेगी। ट्रेन शनिवार को सुबह 10:20 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी (अगर देर न हुई तो)। यह ट्रेन ऋषिकेश से हर सप्ताह शनिवार को शाम 5:55 बजे बेंगलुरु के लिए चलेगी और सोमवार को शाम 7:45 बजे पहुंचेगी (देर न हुई तो)।
येलहंका, हिंदूपुर, धर्मावरम, अनंतपुर, धोने, कुरनूल शहर, काचीगुडा (हैदराबाद), काजीपेट, बल्हारशाह, नागपुर, भोपाल, बीना, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली), गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, टपरी, रूड़की, हरिद्वार जंक्शन और ऋषिकेश
ट्रेन की अधिकतम गति 130 किमी/घंटा होगी, जिसमें ठहराव सहित औसत 47 किमी/घंटा होगी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.