IndiGo Airbus A321 Incident: मुंबई एयरपोर्ट पर Go-Around के दौरान Tail Runway से टकराई, सभी यात्री सुरक्षित

Published : Aug 16, 2025, 07:26 PM IST
Indigo Flight Emergency Landing

सार

IndiGo Airbus A321 ने मुंबई एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच Go-Around किया, इस दौरान Tail Runway से टकरा गई। विमान बाद में सुरक्षित उतरा। DGCA जांच और Repair के बाद ही उड़ान फिर शुरू होगी। 

IndiGo Airbus A321 Incident: मुंबई में शनिवार को खराब मौसम के बीच एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। IndiGo Airbus A321 विमान (IndiGo Airbus A321) के साथ एक बार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दरअसल, विमान जब रनवे पर उतरने ही वाला था तो पायलट ने Go-Around Manoeuvre किया लेकिन इसी दौरान विमान का Tail रनवे से टकरा गया।

हादसा के संबंध में IndiGo का बयान

इस हादसा के संबंध में इंडिगो (IndiGo) ने बयान जारी कर कहा कि 16 अगस्त 2025 को मुंबई में प्रतिकूल मौसम के कारण हमारे Airbus A321 विमान ने लो-एल्टीट्यूड गो-अराउंड किया। इस दौरान Tail Runway से टच हुआ। इसके बाद विमान ने दोबारा अप्रोच किया और सुरक्षित लैंडिंग की है।

बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित, जांच जारी

इंडिगो एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद विमान को तुरंत जांच के लिए भेजा गया है। IndiGo ने कहा कि हम सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहे हैं। विमान की पूरी जांच, आवश्यक Repairs और DGCA (Directorate General of Civil Aviation) से Regulatory Clearance के बाद ही यह दोबारा उड़ान भरेगा।

IndiGo की प्राथमिकता है सुरक्षा

कंपनी ने कहा कि ग्राहकों, क्रू और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इस घटना के कारण ऑपरेशंस पर न्यूनतम असर पड़े।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?