Navratri Special: इंदौर सेंट्रल जेल में कैदियों ने रातभर जमकर खेला गरबा, इंटरनेट पर वीडियो ने मचाया धूम

Published : Oct 22, 2023, 06:21 PM ISTUpdated : Oct 22, 2023, 06:33 PM IST
Indore Central Jail garba

सार

इंदौर सेंट्रल जेल में नवरात्र के छठवें दिन कैदियों का गरबा और डांडिया नाइट खूब शेयर किया जा रहा है। हजारों लोग ट्वीटर पर इसे शेयर कर चुके हैं।

Jail Garba Dance: नवरात्र पर गरबा डांस का ट्रेंड अब पूरे देश और विदेशों में भी भारतीयों के बीच फेमस हो रहा है। छोटे-बड़े शहरों में इसका धूमधाम से आयोजन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के इंदौर में सेंट्रल जेल का गरबा इंटरनेट पर धूम मचाया हुआ है। यहां महिला और पुरुष कैदियों ने शानदार गरबा कर नवरात्र का जश्न मनाया। इंदौर सेंट्रल जेल में नवरात्र के छठवें दिन कैदियों का गरबा और डांडिया नाइट खूब शेयर किया जा रहा है। हजारों लोग ट्वीटर पर इसे शेयर कर चुके हैं।

इंटरनेट पर जेल का गरबा वीडियो हुआ ट्रेंड

जेल का गरबा वाला वीडियो इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में कैदी झूमकर गरबा खेलते नजर आ रहे हैं। इंदौर सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने बताया कि सभी कैदियों, पुरुष और महिला, ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम आमतौर पर नवरात्र उत्सव के दौरान आयोजित किया जाता है।

 

 

गुजरात का पारंपरिक लोक नृत्य है गरबा

विशेष रूप से गरबा एक हाई एनर्जी वाला लोक नृत्य है। यह गुजरात का पारंपरिक लोक कला है। इस नृत्य को नवरात्र उत्सव में जोश और उत्साह के साथ किया जाता है। गरबा का जश्न मनाने वाले डांसर एक बड़े दीपक या देवी शक्ति की मूर्ति के चारों ओर एक घेरे में डांस करते हैं।

स्पेशल ड्रेस पर खेला जाता है गरबा

गरबा मनाने के लिए लोग समृद्ध, पारंपरिक और रंगीन पोशाक पहनते हैं। महिलाएं चनिया चोली पहनती हैं। यह एक रंगीन तीन-टुकड़ा पोशाक है, जिसमें ब्लाउज, स्कर्ट और दुपट्टा होता है। महिलाएं काफी गहने भी पहनती हैं। झुमका, चूड़ियां और हार पहनना आम है। पुरुष घुटनों के ऊपर तक का ड्रेस पहनते हैं। इसमें एक छोटा गोल कुर्ता और सिर पर पगड़ी होती है। साथ में कफनी पायजामा होता है।

यह भी पढ़ें:

सफदरजंग अस्पताल में ड्यटी के दौरान संक्रमित गार्ड की विधवा को मिलेंगे 50 लाख, हाईकोर्ट ने केंद्र को फटकारा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!