वाह क्या ऑफर हैं: वैक्सीन लगवाओ और ढेर सारे इनाम पाओ, कहीं कैशबैक, तो कहीं मुफ्त में खाने-पीने की चीजें

Published : Apr 15, 2021, 11:45 AM ISTUpdated : Apr 15, 2021, 12:42 PM IST
वाह क्या ऑफर हैं: वैक्सीन लगवाओ और ढेर सारे इनाम पाओ, कहीं कैशबैक, तो कहीं मुफ्त में खाने-पीने की चीजें

सार

कोरोना संक्रमण ने किसी एक देश को नहीं; सारी दुनिया को परेशान कर रखा है। लेकिन कहते हैं कि मानव जाति ऐसी न जानें कितनी ही महामारियों/आपदाओं और संकटों से लड़ते हुए आगे बढ़ती गई। मानव जाति की यह जीवटता उसे संघर्षशील बनाती है। खैर, कोरोना वायरस से बचने वैक्सीनेशन, 'दो गज दूरी और मास्क' इन तीन बातों पर फोकस किया जा रहा है। इन्हें प्रमोट करने दुनियाभर में दिलचस्प ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कहीं टैक्स पर छूट दी जा रही, तो कहीं खाने-पीने की चीजों पर ऑफर। आइए जानते हैं कहां-क्या मिल रहा...

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण ने सारी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। पिछले साल यानी मार्च 2020 में जब इसकी सुगबुगाहट सुनाई पड़ी थी, तब किसी भी देश को यही नहीं मालूम था कि इस महामारी से कैसे लड़ा जाएगा? क्या दवाइयां होंगी और क्या सुरक्षा इंतजाम होंगे। लेकिन इंसान संघर्ष करते हुए अपने रास्ते खोज ही लेता है। आज कोरोना से लड़ने वैक्सीन आ चुकी हैं और दूसरे सुरक्षा उपायों का भी पता चल गया है। जैसे वैक्सीननेशन,दो गज दूरी और मास्क। इनके प्रति लोगों में जागरुकता लाने दुनियाभर में दिलचस्प ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कहीं टैक्स पर छूट दी जा रही, तो कहीं खाने-पीने की चीजों पर ऑफर। बता दें कि भारत में अब तक 13.9M केस आ चुके हैं। इनमें 12.3M रिकवर हो चुके हैं, जबकि 172K की मौत हो गई। वहीं, दुनिया में अब तक 138M केस मिल चुके हैं। इनमें 78.5M रिकवर हुए, लेकिन 2.97M की मौत हो गई। बहरहाल, जानते हैं दो गज दूरी और मास्क के प्रति जागरुकता लाने कौन क्या आफर दे रहा है..

भारत में स्कीमें

  • मध्यप्रदेश की ट्रेवल कंपनी FabMyTrip ने प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना का टीका लगवाने पर 'टीका लगाओ, कैशबैक पाओ' स्कीम लाँच की है। इस स्कीम के तहत टीका लगाने वाले व्यक्ति यदि 31 दिसम्बर के पहले FabMyTrip से अपनी फ्लाइट टिकट या टैक्सी बुकिंग कराते हैं, तो उन्हें टीका फीस के बराबर को राशि कैशबैक के रूप में वापस की जाएगी। FabMyTrip के founder अक्षय हुंका ने कहा कि इस स्कीम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को कोरोना का वैक्सीनशन लगवाने के लिए प्रेरित करना है।
  • दिल्ली नगर निगम ने वैक्सीनेशन को प्रमोट करने टैक्स पर 5% की अतिरिक्त छूट देने का ऐलान किया है। यह ऑफर 30 जून 2021 तक के लिए है।
  • जिनके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)में पैसे जमा हैं, उन्हें वैक्सीन लगवाने पर ज्यादा ब्याज का ऑफर दिया गया है। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया ने वैक्सीनेशन कराने पर फिक्स्ड डिपॉजिट पर 25 बेसिस प्वाइंट ज्यादा ब्याज देने का ऐलान किया है।
  • मध्य रेलवे ने  हाल में एक स्कीम लाँच की है। प्लास्टिक लाओ और मास्क पाओ। इस मुहिम की शुरुआत मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, दादर, भायखला सहित कुछ प्रमुख स्टेशनों पर की गई है।
  • गुजरात के मोरबी में स्वर्णकार समाज ने समाज की 1331 महिलाओं को वैक्सीन लगवाने पर सोने की नथ और पुरुषों को हैंड ब्लैंडर गिफ्ट किए।

विदेश में स्कीमें

  • रूस में वैक्सीनेशन कराने पर फ्री आइसक्रीम, इजराइल में कोक केन और पिज्जा-पेस्ट्रीज ऑफर किए जा रहे हैं। अमेरिका फ्री वीडियो गेम, किराने के सामान पर भारी डिस्काउंट दे रहा है। कई चीजें फ्री भी दी जा रही हैं।
  • कुछ कंपनियों ने वैक्सीन लगवाने वाले कर्मचारियों को 250 डॉलर यानी करीब 18,500 रुपए का बोनस और दो दिन की छुट्टी देने का ऐलान किया है। जापान में कोरोना वैक्सीन के प्रभारी मंत्री तारो कोनो ने वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने पर जापान की फेमस डिश ‘ग्योझा’ (पकौड़ा) खिलाने का फैसला किया है।
  • दुबई के तीन रेस्त्रां ने वैक्सीन का पहला डोज लगवाने पर 90% और दूसरा डोज लगवाने पर 80% छूट देने का ऐलान किया है।
  • मैक्सिको में वैक्सीन लगवाने वालों का बैंडबाजों के साथ वेलकम किया जा रहा है।
  • चीन वैक्सीनेशन के बाद आइसक्रीम और अंडे खिला रहा है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?